[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार जमुई पीएम की सोच व राज्य सरकार की योजनाओं से जमुई विकास की दिशा में अग्रसर

पीएम की सोच व राज्य सरकार की योजनाओं से जमुई विकास की दिशा में अग्रसर

0
पीएम की सोच व राज्य सरकार की योजनाओं से जमुई विकास की दिशा में अग्रसर

जमुई. जिला स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत शनिवार सुबह उत्साह व उल्लास के माहौल में प्रभात फेरी के साथ हुई. इस अवसर पर शहर का माहौल देशभक्ति और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया. जनप्रतिनिधि, अधिकारी के साथ-साथ सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा व बैनर लेकर पूरे जोश के साथ प्रभात फेरी में भाग लिया. प्रभात फेरी की शुरुआत श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम से हुई, जो कचहरी चौक, निबंधन कार्यालय मार्ग होते हुए उप विकास आयुक्त आवास के रास्ते पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई. इसके बाद स्टेडियम परिसर स्थित स्व श्रीकृष्ण सिंह के प्रतिमा स्थल पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, पूर्व मंत्री सुमित सिंह, पूर्व विधायक अजय प्रताप, जिलाधिकारी श्रीनवीन, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस दौरान जिले के विकास और सांस्कृतिक गौरव की झलक पेश की गयी.

विभिन्न विभागों के स्टॉल पर पहुंचे अधिकारी

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये विकास एवं जनकल्याण योजनाओं से संबंधित स्टॉल आकर्षण के केंद्र रहे. कला एवं संस्कृति विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, उद्योग विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, जिला आपदा प्रबंधन विभाग सहित कई विभागों के स्टॉल का अधिकारियों ने निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. समाज कल्याण विभाग अंतर्गत आइसीडीएस की ओर से लगाये गये अन्नप्राशन स्टॉल में नन्हें बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया. गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर उन्हें पोषण किट प्रदान किया गया. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों व बड़ी संख्या में नागरिकों की भागीदारी रही.

विकास को लेकर पिता के सपने को साकार करना हमारी प्राथमिकता : मंत्री

जिला स्थापना दिवस समारोह में सदर विधायक सह खेल एवं आइटी मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि मेरे पिताजी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व दिग्विजय सिंह का सपना रहा है कि जमुई जिले में राष्ट्रीय स्तर का निशानेबाजी केंद्र स्थापित हो. इसे लेकर हमारा प्रयास जारी है. जमुई जिले में स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस विकसित किया जाएगा, जहां से ओलंपिक स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन के तहत प्रत्येक स्टेडियम को एक खेल के लिए समर्पित किया जा रहा है. इसी क्रम में सोनपे में हॉकी एवं स्विमिंग स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है, जहां राज्य भर के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी. मुख्यालय स्थित श्रीकृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम के जीर्णोद्धार के लिए लगभग 14 से 15 करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार किया गया है. यहां बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबाल कोर्ट, सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक व चेंजिंग रूम बनाये जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और राज्य सरकार की योजनाओं से जमुई विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि 468 करोड़ रुपये की लागत से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस एवं रिसर्च पार्क स्थापित करने को लेकर एमओयू साइन किया गया है.

उग्रवाद से प्रभावित जमुई में अब विकास और शांति का माहौल : पूर्व मंत्री

पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह ने कहा कि वर्ष 1991 में जिला बनने के समय जमुई उग्रवाद से प्रभावित था, लेकिन आज विकास और शांति का माहौल है. इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, पालिटेक्निक कालेज, आइटीआइ कालेज, सौ बेड के अस्पताल सहित अनेकों कार्य किया गया है. पूरे जिला में सड़क, बिजली सहित अन्य कई विकासात्मक कार्य किया गया है. उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी सह अपने दादा श्रीकृष्ण सिंह को याद करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया व आगे भी जनसेवा के लिये तत्पर रहने की बात कही.

मौके पर सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी स्व श्रीकृष्ण सिंह को श्रद्धापूर्वक नमन किया. उन्होंने पूर्व सांसद भोला मांझी की कर्मभूमि को भी सम्मानपूर्वक स्मरण किया और स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जिले के विकास में जन भागीदारी पर जोर दिया. इस दौरान पूर्व विधायक अजय प्रताप, जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी सहित अन्य प्रबुद्ध जनों ने भी अपनी बातों को रखा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel