[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल वैध वोटरों को परेशान करने का इल्जाम डीएम ऑफिस के पास भाजपा का प्रदर्शन

वैध वोटरों को परेशान करने का इल्जाम डीएम ऑफिस के पास भाजपा का प्रदर्शन

0
वैध वोटरों को परेशान करने का इल्जाम डीएम ऑफिस के पास भाजपा का प्रदर्शन

बांकुड़ा.

वैध मतदाताओं के नामों में मामूली त्रुटियां दिखाकर परेशान करने का आरोप लगाते हुए भाजपा ने डीएम कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा के बांकुड़ा सांगठनिक जिलाध्यक्ष प्रसेनजीत चटर्जी के नेतृत्व में जुलूस निकाल कर डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया गया और एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान विष्णुपुर सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष तापस बोस, अन्य जिला नेता और महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मौजूद रहीं.

चुनाव प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी का आरोप

प्रसेनजीत चटर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की शह पर एआरओ, ईआरओ और बीएलओ निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी गलतियां कर मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है और इसका दोष भाजपा पर मढ़ा जा रहा है. टीएमसी पर मतदाताओं को भ्रमित करने और कानून की अनदेखी करने का आरोप लगाया गया.

डेटा एंट्री ऑपरेटर की मांग

भाजपा नेताओं ने कहा कि वित्त सचिव के समक्ष डेटा एंट्री ऑपरेटर की मांग रखी गई थी, जो स्वीकार नहीं की गई, जिससे समस्या बढ़ रही है. उनका दावा है कि बिहार में डेटा एंट्री ऑपरेटर के माध्यम से काम हुआ है, लेकिन यहां ऐसा नहीं होने दिया जा रहा. भाजपा ने आरोप लगाया कि एसआईआर प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए टीएमसी लोगों को गुमराह कर रही है. तापस बोस ने कहा कि एसआइआर की घोषणा के बाद से तृणमूल विरोध कर रही है और भाजपा पर आरोप लगा रही है. प्रदर्शन के दौरान पुलिस की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel