[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड कोडरमा झुमरीतिलैया नगर परिषद : अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन

झुमरीतिलैया नगर परिषद : अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन

0
झुमरीतिलैया नगर परिषद : अध्यक्ष पद के लिए चार नामांकन

: अध्यक्ष पद के दो और दावेदारों ने खरीदा प्रपत्र, पार्षद पद के लिए 47 नामांकन झुमरीतिलैया. नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन के चौथे दिन प्रखंड मुख्यालय कोडरमा में गहमा गहमी रही. अध्यक्ष सहित विभिन्न वार्ड से पार्षद पद के लिए नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी पहुंचे. ऐसे में भीड़ लगी रही. अध्यक्ष पद से चार लोगों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कुजूर के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. इसमें रमेश हर्षधर, विशाल भदानी, मनोज यादव, वीरेंद्र यादव शामिल हैं. वहीं दूसरी ओर सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए दो और दावेदारों ने नामांकन प्रपत्र लिया. इसके साथ ही अध्यक्ष पद के कुल 18 दावेदार सामने आ चुके हैं. इधर, विभिन्न वार्ड से पार्षद पद के लिए नामांकन के चौथे दिन ताबड़तोड़ नामांकन प्रपत्र दाखिल किया गया. वार्ड एक से 28 तक के लिए कुल 47 लोगों ने नामांकन किया, जिसमें दो लोगों ने दो सेट में नामांकन किया. पार्षद पद के प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार रवि व सीओ रवि भूषण कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया. जुलूस की शक्ल में पहुंचे प्रत्याशी नामांकन से पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने शहर में जुलूस निकाला. जुलूस की शक्ल में प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए पहुंचे. इस दौरान समर्थक उनके पक्ष में नारेबाजी करते दिखे. बता दें कि सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले रमेश हर्षधर व विशाल भदानी पहले भी चुनाव में दांव आजमा चुके हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel