[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home पश्चिम-बंगाल आसनसोल नाजायज संबंध को लेकर शौहर का कत्ल, आरोपी बीवी व आशिक अरेस्ट

नाजायज संबंध को लेकर शौहर का कत्ल, आरोपी बीवी व आशिक अरेस्ट

0
नाजायज संबंध को लेकर शौहर का कत्ल, आरोपी बीवी व आशिक अरेस्ट

बर्दवान/पानागढ़.

पूर्व बर्दवान जिले के देवानदीघी थाना क्षेत्र के खेतिया विजयबती इलाके में एक शादीशुदा शख्स का कत्ल कर शव को सिंचाई नहर में फेंक देने का मामला सामने आया है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी. रविवार शाम शफीकुल इस्लाम अंसारी उर्फ आरिफ की लहूलुहान लाश सिंचाई नहर से बरामद की गयी. मृतक के परिवार व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह शफीकुल अपनी बीवी व बेटी के साथ मिलिकपाड़ा स्थित मुमताजुद्दीन शेख उर्फ उज्ज्वल शेख के घर गया था. अलबत्ता, इस मुलाकात का सबब अब तक साफ नहीं हो पाया है.

बीवी व आशिक पर कत्ल का इल्जाम

मिली जानकारी के मुताबिक शाम के समय जब शफीकुल का शव नहर से बरामद हुआ, तो जाहिर तौर पर शक उसकी बीवी और उसके कथित आशिक पर गया. शोकाकुल परिवार के सदस्यों की शिकायत के आधार पर देवानदीघी थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बीवी रजिया सुल्ताना व उसके आशिक मुमताजुद्दीन शेख को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने शफीकुल इस्लाम के कत्ल में अपनी संलिप्तता कबूली है. सोमवार को बर्दवान अदालत में पेश करने पर दोनों अभियुक्तों को पुलिस रिमांड में हवालात भेज दिया गया.

भारी वस्तु से वार की आशंका, जांच जारी

प्राथमिक जांच में आशंका जतायी जा रही है कि शफीकुल का किसी भारी वस्तु से वार कर कत्ल किया गया और बाद में सबूत मिटाने के इरादे से लाश को नहर में फेंक दिया गया. हालांकि पुलिस ने कहा है कि मामले की हरसंभव पहलू से पड़ताल की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. ऑटोप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो सकेगी. इस बीच, आरोपियों से पुलिस पूछताछ में लग गयी है और सारे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel