[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया खगड़िया में एनएच 31 पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 युवक की मौत, सड़क जाम

खगड़िया में एनएच 31 पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 युवक की मौत, सड़क जाम

0
खगड़िया में एनएच 31 पर अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 6 युवक की मौत, सड़क जाम

रहीमपुर कुम्हरचक्की में पिकअप वैन पर सवार बेगूसराय के दो पशुपालक की हुई मौत

महेशखूंट में चैधा दुर्गा स्थान के समीप बाइक सवार दो युवक को अनियंत्रित थार ने रौंदा

महेशखूंट में सपहा गांव के समीप एनएच 31 पर बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा

मोरकाही थाना क्षेत्र के सोनमनकी पुल पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला

खगड़िया. एनएच 31 पर अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में पांच युवक की मौत हो गयी. पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना सोमवार की बतायी जा रही है. घटना के बाद आक्रोशित लोगों घंटों सड़क जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण लोग परेशान रहे. वाहनों की लंबी कतार लगी रही. बताया जाता है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर कुम्हरचक्की गांव के समीप एनएच 31 पर बेगूसराय जिले के सामोह थाना क्षेत्र के जगन सैदपुर गांव निवासी टंडु यादव के 25 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार व जगन सैदपुर गांव निवासी खोजो यादव के 22 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि गांव से पिकअप गाड़ी पर एक दर्जन से अधिक लोग सवार होकर मां कात्ययानी मंदिर पूजा अर्चना करने जा रहे थे. इसी दौरान कुम्हरचक्की गांव के एनएच 31 पर पीछे से आ रही ट्रक ने पिकअप को धक्का मार दिया. जिसके कारण पिकअप पर सवार धीरज व संजीव नीचे गिर गया. ट्रक के पीछे आ रही हाइवा ने धीरज व संजीव को कुचल दिया. दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. आक्रोशित परिजनों ने पांच घंटे तक एनएच 31 जाम कर दिया. सूचना मिलते ही सदर सीओ, थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

———–

महेशखूंट में एनएच 31 पर अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन युवक की हुयी मौत

खगड़िया. महेशखूंट थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गयी. पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक के आक्रोशित परिजनों ने महेशखूंट-खगड़िया पथ को पांच घंटे तक सड़क जाम कर दिया. बताया जाता है कि मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत के शहरकुंडी गांव के वार्ड संख्या एक निवासी जंग बहादुर सिंह के 17 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार व शहरकुंडी निवासी धर्मेन्द्र सिंह के लगभग 18 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार उर्फ गोलू कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि शुभम व शिवम बाइक से सवार होकर महेशखूंट गया था. महेशखूंट से लौटने के दौरान खगड़िया से महेशखूंट की तरफ जा रही अनियंत्रित थार गाड़ी ने बाइक सवार को चैधा दुर्गा स्थान के समीप कुचल दिया. बाइक सवार शुभम व शिवम की मौके पर ही मौत हो गयी. थार गाड़ी का टायर आवाज होते ही सड़क किनारे खड़ी हो गयी. थार गाड़ी के चालक फरार हो गया. वहीं दूसरी घटना महेशखूंट थाना क्षेत्र के सपहा ढ़ाला एनएच 31 के समीप बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया. बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के हरदयाल नगर बन्नी गांव के वार्ड संख्या 7 निवासी तेजो प्रसाद सिंह के 27 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. मृतक के परिजनों ने बताया कि अमरेश बाइक से महेशखूंट गया था. महेशखूंट से लौटने के दौरान सपहा ढ़ाला के यमाहा एजेंसी के समीप ट्रक ने बाइक सवार अमरेश को रौंद दिया. बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही एनएच 31 जाम कर दिया. सड़क जाम लगभग पांच घंटे तक लगा रहा. जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी, सीओ व अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया.

———–

सोनमनकी पुल पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवक को रौंदा, एक की मौत

खगड़िया. मोरकाही थाना क्षेत्र के सोनमनकी पुल पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवक को कुचल दिया. बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान बेगूसराय में मौत हो गया. जबकि दूसरा युवक का इलाज भागलपुर में किया जा रहा है. घटना बीते रविवार की देर शाम की बतायी जा रही है. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन को सौंप दिया गया. परिजनों ने सोनमनकी पुल को घंटों जाम कर दिया. बताया जाता है कि उत्तर माड़र पंचायत के मोरकाही गांव निवासी शंकर चौधरी के 20 वर्षीय पुत्र किशन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गया. जबकि बाइक के पीछे बैठे मोरकाही गांव निवासी शंभु चौधरी के 22 वर्षीय पुत्र साहुल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मृतक के परिजनों ने बताया कि साहुल व किशन कुमार बाइक पर सवार होकर दोस्त को खगड़िया रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था. दोस्त को स्टेशन छोड़कर घर लौट रहा था. इसी दौरान सोनमनकी पुल पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचल दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel