[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश सपा सांसद अवधेश ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- चुनाव से पहले हार की डर से बौखलाई बीजेपी

सपा सांसद अवधेश ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- चुनाव से पहले हार की डर से बौखलाई बीजेपी

0
सपा सांसद अवधेश ने भाजपा पर कसा तंज, कहा- चुनाव से पहले हार की डर से बौखलाई बीजेपी
सपा सांसद अवधेश ( स्रोत - सोशल मीडिया )

UP News :अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बयान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में हार का डर अभी से सताने लगा है, इसलिए वह बेतुकी बातें कर रही है. एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा बौखला गई है.

समाजावादी पार्टी का एक भी सांसद नहीं है बीजेपी के संपर्क


सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बयान को बेतुका और झूठा करार दिया है. दरअसल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कथित दावा किया कि सपा के कई सांसद भाजपा के संपर्क में हैं, जो भाजपा में शामिल होना चाहते हैं. सपा नेता अवधेश प्रसाद ने उनके इस बयान पर तंज कसते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई सांसद बीजेपी नहीं जाना चाहता है. यह केवल भाजपा द्वारा राममंदिर के चढ़ावे में हुई चोरी के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए किया जा रहा है.

चुनाव में होने वाली हार के डर से घबराई बीजेपी


समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश प्रसाद ने कथित तौर पर कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अभी से हारने का डर सताने लगा है.उन्होंने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता और समाजवादी पार्टी के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे को देखकर भाजपा घबरा गई है, इसलिए अनर्गल और बेतुकी बातें करने लगी है.

राम मंदिर हुई चोरी की जांच रिपोर्ट जनता के सामने आनी चाहिए


सपा नेता अवधेश प्रसाद ने अयोध्या ने कहा कि राम मंदिर के दान पेटी में हुई चोरी एक बड़ा मुद्दा है और करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है. सरकार की ओर से एसआईटी द्वारा इस मामले की जांच कराई रही है,क्योंकि यह हिंदुओं और सनातन धर्म की आस्था से जुड़ा मामला है इसलिए जांच रिपोर्ट जनता के सामने आनी चाहिए.

यह भी पढ़े-डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर बोला हमला, कहा- साईकिल सैफई जा सकती है लेकिन सत्ता के गलियारे में तक नहीं आ सकती

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel