[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश बलिया में करंट ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, मां को बचाने दौड़ी बेटी की भी मौत, 9 फरवरी को होनी थी शादी

बलिया में करंट ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, मां को बचाने दौड़ी बेटी की भी मौत, 9 फरवरी को होनी थी शादी

0
बलिया में करंट ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, मां को बचाने दौड़ी बेटी की भी मौत, 9 फरवरी को होनी थी शादी
सांकेतिक तस्वीर

UP News: बलिया के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया. डूहा बिहरा गांव में हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से मां और बेटी की मौत हो गई. यह घटना उस समय घटी, जब पानी भरने गई मां को करंट लग गया. मां को बचाने दौड़ी बेटी भी बिजली की चपेट में आ गई. घायल दोनों मां-बेटी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

मां-बेटी की मौत से गांव में मातम

जानकारी के अनुसार, डूहा बिहरा गांव निवासी राकेश सिंह की पत्नी बीना सिंह (45) सोमवार की शाम घर के पास लगे हैंडपंप से पानी भर रही थीं. हैंडपंप में वाटर पंप लगा हुआ था. इसी दौरान किसी कारणवश हैंडपंप में करंट उतर आया और बीना सिंह उसकी चपेट में आ गईं. मां को करंट से तड़पता देख उनकी 20 वर्षीय पुत्री काजल उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई. घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

शादी की तैयारियों के बीच छा गया मातम

मृतका काजल की शादी ताड़ीबड़गांव निवासी युवक से होनी थी. विवाह की तिथि अगले साल 9 फरवरी निर्धारित थी और परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था. घर में जहां खुशियों का माहौल था, वहीं इस हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल दीं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में विमान की क्रैश-लैंडिंग, महिला पायलट सुरक्षित

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel