[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश सड़क पर ‘मुर्गा बनवाकर’ पीटा गया, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार

सड़क पर ‘मुर्गा बनवाकर’ पीटा गया, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार

0
सड़क पर ‘मुर्गा बनवाकर’ पीटा गया, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (Photo: X)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक अनाज कारोबारी को बीच सड़क पर मुर्गा बनाकर पीटने और उसके सिर को पैरों में रखकर माफी मंगवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. वीडियो में गाली गलौज होने की वजह से हम आपको वो नहीं दिखा सकते हैं.

सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मामले को लेकर न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात की. उन्होंने बताया कि पुवायां थाना क्षेत्र के नाहिल गांव में रहने वाले उमाशंकर गुप्ता ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई. उमाशंकर ने आरोप लगाया कि उसके गांव के ही रहने वाले विवेक, मनोज उर्फ पप्पू, छुन्ने और विक्की ने उसे 8 मार्च को सड़क पर मारा-पीटा और अपशब्द कहे.

कारोबारी साझेदार को भी पीटा गया

एसपी के मुताबिक, पीड़ित ने शिकायत में कहा है कि इन्हीं आरोपियों ने उसके कारोबारी साझेदार को भी पीटा था. द्विवेदी ने बताया कि नाहिल गांव में रहने वाले विवेक, विक्कू तथा छुन्ने को पुलिस ने शनिवार (14 मार्च) को गिरफ्तार कर लिया.

35 सेकंड का एक वीडियो वायरल

इस घटना का 35 सेकंड का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि होली के दूसरे दिन उनके साझेदार राम बहादुर पाल के परिवार के एक सदस्य का कुछ लोगों से विवाद हो गया था. उसने कहा कि इस विवाद के बाद दर्ज कराई गई शिकायत पर पाल के परिवार के सदस्य को पुलिस ने थाने में बैठा लिया था. गुप्ता ने कहा कि उसे केवल इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वह उस व्यक्ति को खाना देने गया था.

पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115 (2) (मारपीट करना), 352 (अपमानित करना), 351 (2) (आपराधिक धमकी) और 356(2) (प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया.

Previous article महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं, इन घरेलू चीजों से मिनटों में चमक उठेंगी कांच की खिड़कियां और आईने
Next article Meri Zindagi Hai Tu Finale: एपिसोड 33 देख लिया? अब जानें कितने एपिसोड बाकी हैं और फिनाले कब
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel