[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं, इन घरेलू चीजों से मिनटों में चमक उठेंगी कांच की खिड़कियां और आईने

महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं, इन घरेलू चीजों से मिनटों में चमक उठेंगी कांच की खिड़कियां और आईने

0
महंगे क्लीनर खरीदने की जरूरत नहीं, इन घरेलू चीजों से मिनटों में चमक उठेंगी कांच की खिड़कियां और आईने
शीशे और आईने चमकाने के टिप्स AI image

Cleaning Hacks: हम सभी के घरों में कांच की चीजें जैसे कि खिड़कियों के ग्लास, ड्रेसिंग टेबल या फिर मिरर तो होते ही हैं. घर पर रखी कांच की चीजें सिर्फ दिखने में खूबसूरत नहीं लगती हैं, ये हमारे घर की खूबसूरती में भी चार-चांद लगाने में उतनी ही मदद करती हैं. इन्हें इस्तेमाल करने का असली मजा तब आता है जब ये पूरी तरह से चमकदार और साफ-सुथरी दिखाई दें. लेकिन अक्सर ऐसा भी होता है कि शीशे की इन चीजों पर धूल, उंगलियों के दाग या फिर पानी के निशान जम जाती हैं, जिनकी वजह से इनकी चमक काफी कम हो जाती है. जब ऐसा होता है तो कई लोग इसे साफ करने के लिए महंगे क्लीनर्स या फिर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, जबकि इन्हें साफ करने के लिए घर पर ही मौजूद कुछ चीजें काफी होती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल आप घर पर मौजूद कांच की इन चीजों को साफ करने के लिए आसानी से कर सकते हैं.

विनेगर और पानी से करें सफाई

अगर आप शीशों को साफ करना चाहते हैं तो इसके लिए विनेगर से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है. आप इसे एक सस्ते लेकिन असरदार उपाय के रूप में भी देख सकते हैं. इसके लिए आपको एक स्प्रे बोतल ले लेना है और फिर उसमें आधा कप वाइट विनेगर और आधे कप पानी को मिक्स करते एक घोल तैयार कर लेना है. आप स्प्रे बोतल की मदद से इस घोल को शीशे पर स्प्रे करें और फिर अखबार या फिर एक साफ कपड़े से पोछ लें. इसके इस्तेमाल से मिनटों में ही शीशे पर जमा जिद्दी दाग साफ होता दिखने लगता है.

यह भी पढ़ें: दीवारों पर लगे पेंसिल और क्रेयॉन के दाग हटाना अब हुआ आसान, ये 4 घरेलू उपाय जरूर आएंगे आपके काम

अखबार से करें पॉलिश

अक्सर हम यह गलती करते हैं कि शीशे को साफ करने के लिए कपड़े का इस्तेमाल करने लगते हैं. लेकिन, कई बार इसके इस्तेमाल से शीशे में लकीरें भी पड़ने लगती हैं जो हमेशा की लिए रह जाती है. इस समस्या से बचने के लिए आपको एक पुराने अखबार का इस्तेमाल करना चाहिए. इसके लिए शीशे को किसी भी क्लीनिंग सॉल्यूशन साफ करलें और उसके बाद अखबार को गोल-गोल घुमाते हुए शीशे को पोंछ लें. जब आप ऐसा करते हैं तो शीशा साफ भी होता है और उसमें दाग भी नहीं रहते हैं.

नींबू का इस्तेमाल भी है फायदेमंद

आपको शायद यह जानकर हैरानी हो लेकिन नींबू में नेचुरल क्लीनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एक कटोरी पानी में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर एक घोल तैयार कर लेना है. अब इस घोल को एक कपड़े या फिर स्पंज की मदद से शीशे पर अच्छी तरह से लगाएं और इसे साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें. यह छोटा सा उपाय शीशे में जमी चिकनाई और गंदगी को आसानी से हटा देता है और साथ ही शीशे से एक फ्रेश खुश्बू भी आने लगती है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ रहा है बिजली का बिल? इस तरह फ्रिज का इस्तेमाल करके बचा सकते हैं हजारों रुपये

Previous article इजरायल के पास खत्म हो रही हैं एयर डिफेंस मिसाइलें, ईरान के हमलों से कैसे बचेगा देश?
Next article सड़क पर ‘मुर्गा बनवाकर’ पीटा गया, वीडियो वायरल होने के बाद 3 गिरफ्तार
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel