[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश Magh Mela Video : माघ मेले में उमड़ी भीड़, 10 स्नान घाट, दिक्कत होने पर करें ये काम

Magh Mela Video : माघ मेले में उमड़ी भीड़, 10 स्नान घाट, दिक्कत होने पर करें ये काम

0
Magh Mela Video : माघ मेले में उमड़ी भीड़, 10 स्नान घाट, दिक्कत होने पर करें ये काम
माघ मेला प्रयागराज

Magh Mela Video : यूपी के प्रयागराज में माघ मेला को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं. श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है. यूपी एटीएस की मोबाइल पेट्रोलिंग टीमें लगातार इलाके में गश्त कर रही हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या सुरक्षा चूक को रोका जा सके.

सुबह 8 बजे तक 6 लाख 50 हजार श्रद्धालु कर चुके हैं स्नान

माघ मेला अधिकारी ऋषि राज ने बताया कि पौष पूर्णिमा स्नान के साथ आज माघ मेले की शुरुआत हो गई है. संगम क्षेत्र में सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं. पर्याप्त चेंजिंग रूम, सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई है. सुबह 8 बजे तक करीब 6 लाख 50 हजार श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें : Paush Purnima 2026: आज है पौष पूर्णिमा, करें भगवान विष्णु की आरती, हर मुराद होगी पूरी

10,000 फुट क्षेत्र के 10 स्नान घाट, बिजली के खंभों में क्यूआर कोड

प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बताया कि पौष पूर्णिमा का स्नान का मुहूर्त शनिवार को सुबह चार बजे से शुरू हो गया है. इस मौके पर 20-30 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में डुबकी लगाने की संभावना है. उन्होंने बताया कि इस माघ मेले में 10,000 फुट क्षेत्र के 10 स्नान घाट बनाए गए हैं, जबकि 2023-24 में 8,000 फुट के घाट बनाए गए थे. विद्युत विभाग ने मेला सेवा ऐप तैयार किया है जिसके माध्यम से लोग बिजली के खंभों में लगे क्यूआर कोड स्कैन करके अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.

माघ मेले में पहली बार बाइक टैक्सी सेवा

मंडलायुक्त ने बताया कि माघ मेले में पहली बार बाइक टैक्सी सेवा शुरू की गई है, जिससे श्रद्धालु स्नान घाटों के पास तक आसानी से पहुंच सकेंगे. पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के अनुसार, मेला क्षेत्र में 1600 से अधिक आरक्षी, करीब 1000 होमगार्ड, 400 यातायात पुलिसकर्मी और 38 यातायात उप निरीक्षक तैनात किए गए हैं, ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे.

Previous article Baby First Birthday Decoration Ideas: बच्चे की फर्स्ट बर्थडे पार्टी को बनाएं यादगार, इन बेहतरीन डेकोरेशन आइडियाज को करें ट्राई
Next article Anupama Upcoming Episode: रजनी की बहू बनेगी उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी विलेन? भारती को दिल छूने वाला तोहफा देगी लीला
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel