[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style Baby First Birthday Decoration Ideas: बच्चे की फर्स्ट बर्थडे पार्टी को बनाएं यादगार, इन बेहतरीन डेकोरेशन आइडियाज को करें ट्राई

Baby First Birthday Decoration Ideas: बच्चे की फर्स्ट बर्थडे पार्टी को बनाएं यादगार, इन बेहतरीन डेकोरेशन आइडियाज को करें ट्राई

0
Baby First Birthday Decoration Ideas: बच्चे की फर्स्ट बर्थडे पार्टी को बनाएं यादगार, इन बेहतरीन डेकोरेशन आइडियाज को करें ट्राई
बर्थडे डेकोरेशन आइडियाज (AI Image)

Baby First Birthday Decoration Ideas: किसी भी परिवार में बच्चे का जन्म एक बेहद खास और खुशी का पल होता है और जब बच्चे का पहला जन्मदिन आता है तब पूरा परिवार इस दिन को धूमधाम से मनाने की तैयारी में लग जाता है. इस दिन कई लोग घर पर ही पार्टी करते हैं. जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए आप बर्थडे पार्टी में खूबसूरत सजावट कर सकते हैं. अगर आपके बच्चे का पहला जन्मदिन आने वाला है और आप इस दिन को यादगार बनाना चाहते हैं तो आप इन डेकोरेशन आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं. 

थीम बेस्ड डेकोरेशन चुनें

अपने बच्चे के पहले जन्मदिन को खास बनाने के लिए थीम डेकोरेशन को ट्राई कर सकते हैं. आप किसी खास कलर थीम को ध्यान में रखते हुए रूम को डेकोरेट कर सकते हैं. आप कार्टून थीम, प्रिंसेस या प्रिंस थीम को चुन सकते हैं. थीम के अनुसार आप बैलून, बैनर, केक और दीवारों को डेकोरेट करें.

फोटो से करें डेकोरेशन

आप बच्चे के पहले जन्मदिन की सजावट में फोटो का इस्तेमाल करके इसे और भी खास बना सकते हैं. इसके लिए बच्चे की जन्म से लेकर अब तक की प्यारी तस्वीरों को चुनें. इन तस्वीरों को आप दीवारों पर लगा सकते हैं. कुछ फोटो को फ्रेम करके आप टेबल पर रख सकते हैं. 

सिंपल डेकोरेशन 

आप बच्चे के बर्थडे को खास और यादगार बनाने के लिए सिंपल और प्यारी डेकोरेशन कर सकते हैं. आप पेपर फ्लावर, रिबन और बैलून से सुंदर सजावट कर सकते हैं. इसके साथ आप रूम में खूबसूरत लाइट लगाकर डेकोरेशन को और भी सुंदर बना सकते हैं. 

फ्लोर डेकोरेशन 

बर्थडे पार्टी डेकोरेशन में आप फ्लोर को डेकोरेट करने के लिए फर्श पर रंग-बिरंगे कार्पेट बिछा सकते हैं जिससे बच्चे आराम से खेल सकें. इसके अलावा आप रंगीन गुब्बारों और छोटे टॉयज से फ्लोर को सजा सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Decor Ideas: सजाएं अपने लिविंग रूम को कुछ खास अंदाज में, मेहमान देखकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें- Birthday Gift Ideas For Kids: बच्चे के जन्मदिन पर दें ये दिल खुश कर देने वाले तोहफे, जानिए गिफ्ट आइडियाज

Previous article Watch: PBKS के खिलाड़ी ने इस लीग में मचाया धमाल, 9 बॉल में बदला मैच का रुख, जबड़े से निकाली जीत
Next article Magh Mela Video : माघ मेले में उमड़ी भीड़, 10 स्नान घाट, दिक्कत होने पर करें ये काम
Avatar Of Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel