[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ Lok Sabha Election 2024: बदायूं में आदित्य यादव का पुलिस के खिलाफ धरना, संभल में वोटर्स पर लाठीचार्ज

Lok Sabha Election 2024: बदायूं में आदित्य यादव का पुलिस के खिलाफ धरना, संभल में वोटर्स पर लाठीचार्ज

0
Lok Sabha Election 2024: बदायूं में आदित्य यादव का पुलिस के खिलाफ धरना, संभल में वोटर्स पर लाठीचार्ज

लखनऊ: यूपी में तीसरे चरण के चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में पुलिस पर मतदान को प्रभावित करने के आरोप लग रहे हैं. बदायूं में थानाध्यक्ष पर समाजवादी पार्टी के बस्ते की लिस्ट को फेंकने का आरोप लगा है. सूचना पर प्रत्याशी आदित्य यादव मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस के खिलाफ धरना भी दिया. वहीं संभल में पोलिंग बूथ पर मतदाताओं पर लाठी चार्ज का वीडियो वायरल हो रहा है. वही पुलिस का कहना है कि मतदान प्रभावित करने की कोशिश करने वालों पर हल्का बल प्रयोग किया गया है. वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बूथ लूटने के प्रयास का आरोप लगाया है.

पुलिस पर मतदान प्रभावित करने का आरोप
यूपी में तीसरे चरण के चुनाव (Lok Sabha Election 2024) में पुलिस की ज्यादती के वीडियो वायरल हो रहे हैं. संभल में दो बुजुर्ग मतदाताओं के बेहोश होने का वीडियो वायरल हुआ है. स्थानीय लोगों का आरोप है पुलिस की पिटाई से बुजुर्ग बेहोश हो गए. वहीं आगरा में एक युवक को पुलिस ने पीट दिया. युवक मतदान केंद्र के बाहर अपनी पत्नी का इंतजार कर रहा था. तभी पुलिस ने उसे पीट दिया. युवक की कमर में लाठी लगने से चोट भी आई है. वहीं संभल की असमोली विधानसभा के ओबरी गांव में मतदान केंद्र से मतदाताओं के बाहर भागने का वीडियो भी सामने आया है. सपा और कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से पोस्ट किया है. डिंपल यादव ने मैनपुरी में मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाया है.

मैनपुरी में बीजेपी नेता की गाड़ी पर हमला
उधर (Lok Sabha Election 2024) मैनपुरी में बीजेपी नेता की गाड़ी पर हमले का मामला सामना आया है. बीजेपी नेता शुभम सिंह जाटव के अनुसार प्रेम सिंह शाक्य के नाम से गाड़ी पास है. एक गांव में जा रहे थे, हिरौली बूथ के पास गांव के पास गाड़ी रुकी तभी दो मोटर साइकिल से पांच-छह लोग आए और गाड़ी तोड़ने शुरू कर दी. आरोपियों पर गाली बकने का आरोप भी लगाया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel