[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Business थम नहीं रहा बाजार का बवंडर! बिकवाली से फिर टूटा सेंसेक्स

थम नहीं रहा बाजार का बवंडर! बिकवाली से फिर टूटा सेंसेक्स

0
थम नहीं रहा बाजार का बवंडर! बिकवाली से फिर टूटा सेंसेक्स
उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शिखर से फिसल गया सेंसेक्स. फाइल फोटो

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में उठा गिरावट का बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है. कभी वैश्विक संकेतों की वजह से तो कभी बिकवाली के कारण गिरावट का दौर जारी है. मंगलवार को भी बैंक और इंडस्ट्रियल कंपनियों के शेयरों की बिकवाली से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स एक बार फिर धड़ाम हो गया है. मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शेयरों का मूल्यांकन ऊंचा होने को लेकर चिंता के बीच एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली से बाजार नीचे आया और बीएसई सेंसेक्स 384 अंक टूट गया. वहीं, निफ्टी में भी 0.62 प्रतिशत की गिरावट देखी गई.

383.69 अंक टूटा सेंसेक्स

मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 383.69 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,511.85 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 636.28 अंक तक लुढ़क गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 140.20 अंक यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,302.50 अंक पर बंद हुआ. बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 17.39 अंक की मामूली बढ़त में रहा था, जबकि एनएसई निफ्टी में 33.15 अंक की गिरावट दर्ज हुई थी. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 2,168.75 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

किन कंपनियों के शेयर टूटे

सेंसेक्स के शेयरों में पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज प्रमुख रूप से नुकसान में रहे. दूसरी तरफ हिंदुस्तान यूनिलीवर पांच प्रतिशत से अधिक चढ़ गया. लाभ में रहने वाले अन्य शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर, टेक महिंद्रा, नेस्ले, आईटीसी, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं.

शादी में बर्बादी से बचने के लिए जरूरी है वेडिंग इंश्योरेंस, जानें कैसे करता काम

दुनिया के दूसरे बाजारों का कैसा रहा हाल

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट लाभ में जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा. यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा. अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट सोमवार को लाभ में रहा. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.23 प्रतिशत मजबूत होकर 83.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था.

अक्षय तृतीया पर खूब खरीदें सोना मगर घर पर रखें कम, वर्ना पड़ जाएगा छापा

Disclaimer: शेयर बाजार से संबंधित किसी भी खरीद-बिक्री के लिए प्रभात खबर कोई सुझाव नहीं देता. हम बाजार से जुड़े विश्लेषण मार्केट एक्सपर्ट्स और ब्रोकिंग कंपनियों के हवाले से प्रकाशित करते हैं. लेकिन प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श के बाद ही बाजार से जुड़े निर्णय करें.

Previous article प्रशिक्षुओं ने अनुपयोगी चीजों से उपयोगी वस्तु बनाने का गुर सिखाया
Next article Lok Sabha Election 2024: बदायूं में आदित्य यादव का पुलिस के खिलाफ धरना, संभल में वोटर्स पर लाठीचार्ज
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel