[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश यूपी विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा, जानिए पद छोड़ने के पीछे क्या है वजह?

यूपी विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा, जानिए पद छोड़ने के पीछे क्या है वजह?

0
यूपी विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा, जानिए पद छोड़ने के पीछे क्या है वजह?
अखिलेश यादव के साथ सपा विधायक कमाल अख्तर

UP Politics: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के भीतर एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक और कांठ से विधायक कमाल अख्तर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. कमाल अख्तर ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह फैसला लिया है और उनके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश सर्वोपरि है. उनके इस्तीफे के बाद सपा विधानमंडल दल में नई राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

लखनऊ में आलाकमान ने बुलाई थी मीटिंग

सांसद रुचि वीरा से उनकी अनबन के बाद लखनऊ में आलाकमान ने मीटिंग बुलाई थी और आज इस्तीफे की खबर आई है. हालांकि कमाल अख्तर ने अपने इस्तीफे को संगठनात्मक निर्णय बताते हुए कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है और वह पार्टी नेतृत्व के हर फैसले का सम्मान करते हैं. बतादें कि इससे पहले मनोज पांडे समाजवादी पार्टी के विधानसभा में सचेतक थे, जिन्होंने क्रॉस वोटिंग करके सपा छोड़ी थी अब बीजेपी सरकार में मंत्री हैं.

‘अखिलेश यादव के कहने पर दिया इस्तीफा’

कमाल अख्तर ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि अखिलेश यादव के आदेश पर उन्होंने ये इस्तीफा दिया है. उनका आदेश मेरे लिए सर्वोपरि है. हालांकि कमाल अख्तर के इस्तीफा के बाद सियासी गलियारों में ये चर्चा है कि क्या कमाल अख्तर पर रुचि वीरा भारी पड़ गई हैं. कहा जा रहा है कि दोनो के बीच गुटबाजी चल रही है.

जानिए क्या विवाद चल रहा था

कमाल अख्तर और सांसद रुचि वीरा के बीच मतभेदों की चर्चा लोकसभा चुनाव 2024 के समय से ही होती रही है, हालांकि अब तक यह विवाद सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया था. मामला उस समय खुलकर सामने आया, जब 14 जून को मुरादाबाद में आयोजित पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) सम्मान सम्मेलन में रुचि वीरा को न तो आमंत्रित किया गया और न ही कार्यक्रम के प्रचार सामग्री में उनकी तस्वीर शामिल की गई. इसे लेकर उन्होंने नाराजगी जताई, जिसके बाद विवाद को सुलझाने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई, जिसमें सांसद रुचि वीरा, राज्यसभा सांसद जावेद अली, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर और पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: अयोध्या के नदी में डूब गए एक ही परिवार की 5 महिलाएं, 3 की मौत, दो युवतियों की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel