[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National छात्रों पर लाठीचार्ज से मचा बवाल, फीस और स्कॉलरशिप की मांग पर ABVP का हंगामा

छात्रों पर लाठीचार्ज से मचा बवाल, फीस और स्कॉलरशिप की मांग पर ABVP का हंगामा

0
छात्रों पर लाठीचार्ज से मचा बवाल, फीस और स्कॉलरशिप की मांग पर ABVP का हंगामा
तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज ( स्रोत- एएनआई )

Students lathi-charged in Hyderabad : हैदराबाद में छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना राज्य उच्च शिक्षा परिषद (TGCHE) के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से फीस रीइंबर्समेंट (शुल्क प्रतिपूर्ति) पिछले 3-4 सालों ( 2022-23 से 2025-26 के बीच) से रुकी हुई स्कॉलरशिप जारी करने की मांग रहे थे. ABVP छात्र संगठन का कहना है कि हजारों छात्र आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने की स्थिति में पहुंच गए हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है.

पुलिस कार्रवाई पर गरमाई राजनीति, लाठीचार्ज का आरोप

ABVP नेताओं ने कहा कि जब वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख रहे थे, तभी पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर अलग-अलग पुलिस स्टेशनों में भेज दिया. इस घटना के बाद छात्र संगठनों और विपक्ष ने कांग्रेस सरकार को निशाने पर लेते हुए इसे छात्र विरोधी रवैया बताया.

पुरानी नाराजगी फिर उभरी, पहले भी उठते रहे हैं ऐसे सवाल

तेलंगाना सरकार पर निजी कॉलेजों का लगभग 12,000 करोड़ रुपये का फीस रीइंबर्समेंट (शुल्क प्रतिपूर्ति) बकाया है. पिछले 3-4 सालों ( 2022-23 से 2025-26 के बीच) से कई छात्रों और कॉलेजों को नियमित और पूरी छात्रवृत्ति नहीं मिली है. छात्र संगठन लगातार आरोप लगाते रहे हैं कि योजनाओं की राशि समय पर जारी नहीं होने से लाखों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है. सरकारें बदलने के बावजूद यह समस्या पूरी तरह खत्म नहीं हो सकी. पहले भी इसी मुद्दे पर कई बार विरोध प्रदर्शन और धरने हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें- मौत के डर से होम स्टे में रह रही थी साई सुरभि, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; मोहम्मद अली पर आरोप

छात्र संगठनों का सरकार पर सीधा हमला

छात्र संगठनों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार फीस रीइंबर्समेंट (शुल्क प्रतिपूर्ति) योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की कोशिश कर रही है. छात्र संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि छात्रों की मांगें जल्द नहीं मानी गईं, तो पूरे तेलंगाना में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा. वहीं, इस घटना के बाद राज्य में छात्र राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है और सरकार पर छात्रों के भविष्य को लेकर जवाब देने का दबाव बढ़ गया है.

यह भी पढ़ें- सैनिक स्कूल से सेना प्रमुख तक: जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भावुक विदाई में कहा- सेना की ताकत उसके जवान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel