[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya उत्तर प्रदेश Heat Wave : हीट वेव से बचाने का अनोखा तरीका

Heat Wave : हीट वेव से बचाने का अनोखा तरीका

0
Heat Wave : हीट वेव से बचाने का अनोखा तरीका
Heat Wave in UP

Heat Wave : उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप से बचाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्टिव हैं. उनके निर्देश पर व्यापक जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है. यूनिसेफ के तकनीकी सहयोग से उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूपीएसडीएमए) ने एक विशेष योजना तैयार की है. जिसके तहत रोचक हिंदी कार्टून फिल्म, पोस्टर, पैम्फलेट और विनाइल बोर्ड के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा. हीट वेव, आगजनी, वज्रपात जैसी आपदाओं से निपटने के लिए यह अभियान प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में चलाया जाएगा. विशेष रूप से तैयार की गई हिंदी कार्टून फिल्म लू से बचें और बचाएं के जरिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सरल व मनोरंजक तरीके से सुरक्षा उपाय बताए जाएंगे.

प्राधिकरण की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित कर पोस्टर एवं पैम्फलेट के जरिए लोगों को लू से बचाव की जानकारी दी जाएगी. साथ ही सोशल मीडिया पर लगातार मैसेज शेयर किए जाएंगे, जिससे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जानकारी पहुंचे.

यह भी पढ़ें : Bengal Violence: ‘ह‍िंदुओं के साथ खून की होली खेल रही हैं ममता बनर्जी’, जमाल सिद्दीकी बोले- 140 करोड़ भारतीय सनातनी हैं

आपदा से बचाव के उपाय स्पष्ट रूप से बताए जाएंगे

सार्वजनिक स्थलों जैसे बस स्टैंड, मॉल, सिनेमा हॉल आदि पर प्लेटफॉर्म चस्पा किए जाएंगे और वीडियो फिल्में चलाई जाएंगी. प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत भवनों पर क्या करें, क्या न करें की जानकारी वाले विनाइल बोर्ड लगाए जाएंगे. जिनमें हीट वेव, अग्निकांड, वज्रपात व अन्य आपदा से बचाव के उपाय स्पष्ट रूप से बताए जाएंगे. यह जागरूकता अभियान न केवल लोगों को लू से बचाव के प्रति सतर्क करेगा, बल्कि उन्हें अन्य आपदा से निपटने में भी सक्षम बनाएगा.

Previous article Mango Chaat Recipe: मीठा भी, तीखा भी, ननद को खिलाएं गर्मियों में सबसे चटपटी मैंगो चाट 
Next article JAC 10th Result Date 2025: सैकड़ों कॉपियां जलकर हुईं राख, जल्द आएगा रिजल्ट
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel