[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Results JAC 10th Result Date 2025: सैकड़ों कॉपियां जलकर हुईं राख, जल्द आएगा रिजल्ट

JAC 10th Result Date 2025: सैकड़ों कॉपियां जलकर हुईं राख, जल्द आएगा रिजल्ट

0
JAC 10th Result Date 2025: सैकड़ों कॉपियां जलकर हुईं राख, जल्द आएगा रिजल्ट
जेएसी 10वीं परिणाम तिथि 2025

JAC 10th Result Date 2025 in Hindi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 2025 में 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है. उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट अगले सप्ताह तक घोषित किया जा सकता है, हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है.

गौरतलब है कि पिछले साल रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया गया था, लेकिन इस बार परीक्षा प्रक्रिया विवादों में घिर गई. परीक्षा के दौरान पेपर लीक और मूल्यांकन केंद्र में कॉपियां जलने जैसी घटनाओं के चलते रिजल्ट में देरी होना तय माना जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब रिजल्ट मई के तीसरे या आखिरी सप्ताह में जारी हो सकता है.

बोर्ड द्वारा जल्द ही रिजल्ट तिथि की घोषणा की जाएगी. छात्र JAC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

JAC 10th Result Date 2025: रिजल्ट चेक करने के तरीके

रिजल्ट जारी होते ही छात्र और छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in, jacresults.com या jharresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके अलावा, रिजल्ट एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है. रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, और इसके बाद रिजल्ट को चेक करने के लिए डायरेक्ट लिंक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा. 

Jharkhand Board 10th Result 2025 in Hindi: परीक्षाओं की तारीखें

इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं. इसके अलावा, प्रैक्टिकल परीक्षा 25 मार्च तक संपन्न हो गई थी. परीक्षा में लाखों छात्रों ने हिस्सा लिया था, और अब बोर्ड उनके उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहा है. जैसे ही परीक्षाओं का मूल्यांकन पूरा होगा, रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी. 

पेपर लीक और आग से हुई परीक्षा रिजल्ट में देरी

झारखंड बोर्ड की परीक्षा में इस साल कई विवाद देखने को मिले. पेपर लीक की घटनाओं ने परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल उठाए और बोर्ड को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया. दुमका में एक मूल्यांकन केंद्र में आग लगने से करीब आठ से नौ सौ उत्तर पुस्तिकाएं जल गईं, जिनमें से कुछ पूरी तरह से नष्ट हो गईं. इन घटनाओं के कारण रिजल्ट में देरी होना तय है और अब मई के तीसरे या आखिरी हफ्ते में रिजल्ट जारी होने की संभावना है. छात्रों से आग्रह है कि वे घबराएं नहीं और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

पढ़ें: JEE Main Jharkhand Topper 2025: जेईई मेन का रिजल्ट जारी, जमशेदपुर के आर्यन टॉपर्स लिस्ट में

JAC result check online 2025 in Hindi: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in या jharresults.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर डालें और सबमिट करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं.

पढ़ें: Success Story: झारखंड की पहली बेटी का NDA में चयन, आद्या ने Rank 136 लाकर रचा इतिहास

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel