Irfan Solanki: आज खुद को सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने सोलंकी ब्रदर्स की गिरफ्तारी के लिए 60 टीमों को लगाया था, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी. आज पुलिस को सपा विधायक के घर डुगडुगी बजानी थी और कुर्की की कार्रवाई करनी थी. लेकिन इससे पहले सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के बंगले पर आत्मसमर्पण कर दिया है. यहां उनके साथ सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी, हसन रूमी और पत्नी व बच्चे मौजूद रहे .