Azam Khan Controversial statement: आजम खान ने 29 नवंबर को शुतरखाना में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था- आज जो मेरे और हमारे लोगों के साथ हो रहा है. उसका इंतकाम लेने के लिए कोई जरूर पैदा होगा. भले ही मैं उस दिन रहूं या न रहूं लेकिन आप तो रहेंगे ही. बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जैसा सलूक उनके साथ हो रहा है. अगर वैसा वे 4 सरकारों में रहने के बाद करते तो बच्चा मां के पेट से पैदा होने से पहले यह पूछता कि पूछ लो आजम खान से, बाहर निकलना भी है या नहीं.