[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar Ram Mandir: देवरहा बाबा ने 33 साल पहले ही कर दी थी राम मंदिर निर्माण की भविष्यवाणी? आश्रम पहुंचा निमंत्रण पत्र

Ram Mandir: देवरहा बाबा ने 33 साल पहले ही कर दी थी राम मंदिर निर्माण की भविष्यवाणी? आश्रम पहुंचा निमंत्रण पत्र

0
Ram Mandir: देवरहा बाबा ने 33 साल पहले ही कर दी थी राम मंदिर निर्माण की भविष्यवाणी? आश्रम पहुंचा निमंत्रण पत्र

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा (ram Mandir Pran Pratistha) की रस्म आगामी 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी. भव्य समारोह में शामिल होने के लिए देशभर के प्रतिष्ठित लोगों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से निमंत्रण पत्र भेजा रहा है. इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित देवरहा बाबा आश्रम के महंत को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है. राम मंदिर निर्माण और समारोह को लेकर महंत श्याम सुंदर दास खुश हैं.

राम मंदिर निर्माण को लेकर देवरहा बाबा ने 33 साल पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

22 जनवरी को भले ही राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी, लेकिन इसको लेकर कथित रूप से देवरहा बाबा ने 33 साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी. सोशल मीडिया में देवरहा बाबा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह राम मंदिर निर्माण की भविष्यवाणी करते सुने जा सकते हैं. इस बात की जानकारी खुद देवरहा बाबा आश्रम के महंत श्याम सुंदर दास ने दी. उन्होंने कहा, मंदिर निर्माण को लेकर 33 साल पहले ही देवरहा बाबा ने आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के सामने कर दी थी. सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में बाबा कह रहे हैं कि मंदिर बन जाएगा, इसको लेकर कोई संशय नहीं है. जब बाबा से पूछा गया कि मंदिर कौन बनवाएगा तो उन्होंने कहा, सुनो, मंदिर निर्माण में सबका सहयोग होगा. निर्माण में कोई विघ्न नहीं होगा. देवरहा बाबा खुद पूर्व वीएचपी नेता अशोक सिंघल का परिचय कराते दिख रहे हैं. वीडियो में देवरहा बाबा को यह कहते सुना जा सकता है कि ये अशोक सिंघल हैं, इसका फोटो खिंचो.

प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी

राम मंदिर का निर्माण करा रही संस्था श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने सोमवार को बताया था कि प्राण-प्रतिष्ठा दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर होगी. उन्होंने कहा, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद आरती करो, पास-पड़ोस के बाजारों में, मुहल्लों में भगवान का प्रसाद वितरण करो और सायंकाल सूर्यास्त के पश्चात दीपक जलाओ। ऐसा ही निवेदन आग्रह प्रधानमंत्री जी ने अयोध्या से सारे संसार का आह्वान करते हुए किया है.

Also Read: अयोध्या में रामलला पहनेंगे स्वर्ण जड़ित वस्त्र, 22 जनवरी को लगेगा 56 भोग, जानें प्राण प्रतिष्ठा का शुभ समय

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरदार तैयारियां

अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में ‘रामलला’ की प्राण प्रतिष्ठा आगामी 22 जनवरी को की जाएगी. इसे लेकर जोरदार तैयारियां की जा रही हैं. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत देश की अनेक जानी-मानी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है.

अयोध्या में राम मंदिर परिसर को भोपाल के फूलों से सजाया जाएगा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक नर्सरी के बोगनविलिया फूलों का इस्तेमाल अयोध्या के राम मंदिर परिसर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सजावट के लिए किया जाएगा. भोपाल स्थित ‘निसर्ग’ नर्सरी के मालिक रामकुमार राठौड़ ने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के अयोध्या में फूलों की आपूर्ति का ठेका मिला है और वे 10 हजार फूलों की दो खेप पहले ही भेज चुके हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर 2019 को राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में फैसला सुनाया था

सुप्रीम कोर्ट ने नौ नवंबर 2019 को राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद मामले में फैसला सुनाते हुए विवादित स्थल पर राम मंदिर का निर्माण कराने के आदेश दिये थे. इसके निर्माण के लिये श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया गया था.

Previous article PM Kisan Yojana:16वीं किस्त की रकम मिलेगी या नहीं! ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए कितने लोग ले सकते हैं लाभ
Next article Mini Shimla In Bihar: बिहार के ‘Mini Shimla’ के आगे असली शिमला भी है फेल, जल्द बना लें घूमने का प्लान
Avatar Of Arbindkumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel