[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar PM Kisan Yojana:16वीं किस्त की रकम मिलेगी या नहीं! ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए कितने लोग ले सकते हैं लाभ

PM Kisan Yojana:16वीं किस्त की रकम मिलेगी या नहीं! ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए कितने लोग ले सकते हैं लाभ

0
PM Kisan Yojana:16वीं किस्त की रकम मिलेगी या नहीं! ऐसे चेक करें स्टेटस, जानिए कितने लोग ले सकते हैं लाभ

PM Kisan Yojana: नये साल की शुरुआत के साथ ही किसानों को सम्मान निधि की 16वीं किस्त का इंतजार और तेज हो गया है. बीते साल यानी 2023 में 15वीं किस्त के पैसे किसानों के खाते में आ चुके हैं. गौरतलब है कि केंद्र सरकार साल में तीन बार किसानों के खाते में 2000 रुपये की रकम डालती है. इस योजना का लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलता है. सरकार सालाना 6 हजार रुपये किसानों को देती है. पैसे को 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है. अगर आप भी योजना के लाभुक हैं तो जान लीजिए की इस बार 16वीं किस्त की रकम आपके खाते में आएगी या नहीं. आइए जानते हैं कि आप अपना स्टेटस कैसे जान सकते हैं.

कैसे चेक करें स्टेटस
अगर आप पीएम किसान योजना के लाभुक हैं और अपना स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आप ‘नो योर स्टेटस’ पर क्लिक कर दें. जो कॉलम आएगा इसमें आपको अपना रजिस्ट्रेशन फोन या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, साथ ही कैप्चा कोड भी भर दें. इसके बाद गेट डीटेल के बटन पर क्लिक कर दें. इसके बाद आपके स्क्रीन पर आपका प्रेजेंट स्टेटस आ जाएगा. साथ ही आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपको 16वीं किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं.

कितने लोग ले सकते हैं योजना का लाभ
पीएम किसान योजना को लेकर एक सवाल भी अक्सर उठता रहता है कि एक घर के कितने सदस्य इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं. बता दें, पीएम किसान योजना का लाभ एक परिवार का एक ही सदस्य ले सकता है. अगर पिता को योजना का लाभ मिल रहा है तो उसका बेटा अप्लाई नहीं कर सकता है. ऐसे में अगर कोई दूसरा सदस्य आवेदन देता भी हो तो उसका आवेदन खारिज कर दिया जाएगा. यहां तक की पीएम किसान योजना की आवश्यक शर्तों के तहत पति-पत्नी भी योजना का लाभ एक साथ नहीं ले सकते हैं.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले वेबसाइट पर लॉग-इन करें.

  • इसके बाद फार्मर्स कॉर्नर पर क्लिक कर दें.

  • इसके बाद न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें.

  • अगर आप गांव में रहते हैं तो रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन और अगर शहरी किसान हैं तो अर्बन में क्लिक कर दें.

  • इसके बाद फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन पर क्लिक करें. और अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज कर दें.

  • स्टेट सेलेक्ट कर लें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें.

  • जो OTP आएगा उसे दर्ज करने के बाद प्रोसीड फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन का चुनाव कर लें.

  • जो विवरण दिए गए हैं उन्हें अच्छे से सावधानीपूर्वक भर लें. साथ ही सबमिट बटन पर क्लिक कर दें.

  • अब अपनी खेती से संबंधित जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड कर दें. और अब सेव बटन पर क्लिक कर कर दें.

  • जब आपके फोन स्क्रीन पर कंफर्मेशन का मैसेज आ जाये तो समझ जाएं कि आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो गया है.

Also Read: 7th Pay Commission: महंगाई राहत में 15 फीसद की शानदार बढ़ोतरी, साथ मिलेगा 7 महीने का मोटा एरियर

Previous article ‘सबके सिया, सबके राम’ नारे के साथ मां सीता की धरती से शुरू हुई लव-कुश रथ यात्रा, 22 जनवरी को पहुंचेगी अयोध्या
Next article Ram Mandir: देवरहा बाबा ने 33 साल पहले ही कर दी थी राम मंदिर निर्माण की भविष्यवाणी? आश्रम पहुंचा निमंत्रण पत्र
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel