[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Rajasthan Heavy Rain Alert Rajasthan: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बना निम्न दबाव का क्षेत्र, IMD का अलर्ट

Heavy Rain Alert Rajasthan: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बना निम्न दबाव का क्षेत्र, IMD का अलर्ट

0
Heavy Rain Alert Rajasthan: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बना निम्न दबाव का क्षेत्र, IMD का अलर्ट
Heavy Rain Alert Rajastha

Heavy Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में मानसून सक्रिय है. कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. बीते 24 घंटों में राजधानी जयपुर, जोधपुर, भरतपुर समेत कई और इलाकों में तेज बरसात हुई. भारी बरसात के कारण सड़कों पर पानी भर गया. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार गुरुवार सुबह तक 24 घंटे में लगभग पूरे राजस्थान में बारिश हुई. पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई जबकि सर्वाधिक 90 मिलीमीटर वर्षा वेजा में हुई.

निम्न दबाव का क्षेत्र बना

मौसम केंद्र के अनुसार ओडिशा तट के निकट बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण गुरुवार को राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश व दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. केंद्र के मुताबिक 29 से 30 अगस्त से दक्षिण पूर्व राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है.

जारी रहेगा भारी बारिश का दौर

मौसम केंद्र ने बताया कि इस दौरान कोटा, उदयपुर के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. वही जोधपुर, बीकानेर इलाके के कुछ भागों में अगले दो से तीन दिन यानी 29 से 31 अगस्त के दौरान मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान है. मौसम केंद्र के अनुसार सितंबर के पहले सप्ताह में भी सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की उम्मीद है.

कई इलाकों में बाढ़

राजस्थान के कई इलाकों में बीते दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई है. सड़क पर पानी भर जाने से कई वाहन बह गए. राजधानी जयपुर में भी आज यानी गुरुवार (28 अगस्त) को बारिश हो रही है. बरसात के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के मुताबिक 29 और 30 अगस्त से दक्षिण पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है और इस दौरान कोटा, उदयपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी.

Previous article Bihar Flood News: पटना में लाल निशान से ऊपर बह रही गंगा और पुनपुन नदी, इन इलाकों में बढ़ा खतरा
Next article अयोध्या से जनकपुरधाम तक चलेगी ट्रेन! भारत और नेपाल के अधिकारी बैठक कर लेंगे फैसला
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel