[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना अयोध्या से जनकपुरधाम तक चलेगी ट्रेन! भारत और नेपाल के अधिकारी बैठक कर लेंगे फैसला

अयोध्या से जनकपुरधाम तक चलेगी ट्रेन! भारत और नेपाल के अधिकारी बैठक कर लेंगे फैसला

0
अयोध्या से जनकपुरधाम तक चलेगी ट्रेन! भारत और नेपाल के अधिकारी बैठक कर लेंगे फैसला
सांकेतिक तस्वीर

Ayodhya To Janakpur Train: भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या और माता सीता की नगरी जनकपुर को सीधे रेल मार्ग से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है. रेलवे और सुरक्षा अधिकारियों की कवायद अब अंतिम चरण में पहुंच रही है. प्रस्तावित योजना के अनुसार अयोध्या से बिहार के जयनगर होते हुए नेपाल के जनकपुरधाम तक साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी. इसके संचालन को लेकर जल्द ही भारत और नेपाल के संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक होगी, जिसमें ट्रेन के रूट, सुरक्षा व्यवस्था और यात्री सुविधाओं पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.

मधुबनी में अधिकारियों की अहम बैठक

गुरुवार को मधुबनी जिले के जयनगर स्थित नेपाली स्टेशन पर इरकॉन कार्यालय में रेलवे, कस्टम और सुरक्षा एजेंसियों की उच्चस्तरीय बैठक हुई. इस दौरान ट्रेन संचालन से जुड़ी संभावित चुनौतियों और सुरक्षा इंतज़ामों की समीक्षा की गई. बैठक में भारतीय रेलवे के एडीआरएम आलोक झा, एसएसबी के डीआईजी सरोज कुमार ठाकुर और पटना कस्टम कमिश्नर मोहन कुमार मीणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

रामायण सर्किट से जुड़ेगा नया मार्ग

बैठक के बाद एडीआरएम आलोक झा ने बताया कि यह ट्रेन न केवल भारत-नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगी, बल्कि रामायण सर्किट को भी नया आयाम देगी. उन्होंने कहा कि अयोध्या-जनकपुरधाम ट्रेन सेवा से दोनों देशों के श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सीधा लाभ मिलेगा. इससे धार्मिक पर्यटन को भी नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

सुरक्षा और सुविधा पर जोर

ट्रेन सेवा शुरू करने से पहले सुरक्षा इंतज़ामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सीमा पर निगरानी, यात्रियों की जांच प्रक्रिया और कस्टम नियमों को लेकर प्रारंभिक खाका तैयार किया गया है. एसएसबी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमों ने जयनगर से लेकर जनकपुरधाम तक के संभावित मार्ग का सर्वेक्षण किया. अधिकारियों का मानना है कि सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना होगा, ताकि परिचालन निर्बाध और सुरक्षित तरीके से हो सके.

जल्द होगी संयुक्त बैठक

रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी कि एक नोडल अधिकारी को इस परियोजना के लिए नियुक्त किया गया है. वे नेपाल के संबंधित विभागों से तालमेल कर बैठक की तारीख तय करेंगे. इस संयुक्त बैठक में ट्रेन के परिचालन की दिशा और अंतिम रूपरेखा तय होगी.

मौजूद रहे कई वरिष्ठ अधिकारी

जयनगर पहुंचे एडीआरएम आलोक झा के साथ एसएसबी कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी, कस्टम सहायक कमिश्नर बिनोद कुमार, रेलवे के सीनियर डीएमओ, डीसीएम राकेश श्रीवास्तव, टीआई राजेश मोहन मल्लिक समेत कई अन्य अधिकारी शामिल हुए. सुरक्षा और रेलवे से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर इन अधिकारियों ने मिलकर विस्तार से चर्चा की.

Also Read: पटना में पदयात्रा संग पूरी होगी राहुल गांधी की Voter Adhikar Yatra, बदली महागठबंधन की रणनीति

Previous article Heavy Rain Alert Rajasthan: अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, बना निम्न दबाव का क्षेत्र, IMD का अलर्ट
Next article भारत का ‘महा वार प्लान’! थल-जल-नभ से दुश्मनों पर करेगी एकसाथ प्रहार, जारी हुए 3 युद्धक डॉक्ट्रिन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel