[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: आरएसपी के एचएसएम-2 कॉयल यार्ड में मोबाइल टेस्टिंग पैनल लागू, उल्लेखनीय लागत बचत हुई

Rourkela News: आरएसपी के एचएसएम-2 कॉयल यार्ड में मोबाइल टेस्टिंग पैनल लागू, उल्लेखनीय लागत बचत हुई

0
Rourkela News: आरएसपी के एचएसएम-2 कॉयल यार्ड में मोबाइल टेस्टिंग पैनल लागू, उल्लेखनीय लागत बचत हुई

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के हॉट स्ट्रिप मिल-2 (एचएसएम-2) की एक उद्यमी टीम ने कॉयल यार्ड एवं शीट शियरिंग लाइन (एसएसएल) में इन-हाउस विकसित मोबाइल चिमटा/शीट पैक उठाने वाले टेस्टिंग पैनल को सफलतापूर्वक लागू किया है. यह अभिनव समाधान पारंपरिक स्थापित टेस्टिंग पैनलों से किफायती और प्रभावी है, जिससे प्रणाली की सुरक्षा एवं परिचालन उत्कृष्टता में वृद्धि हुई.

पहियों पर आधारित मोबाइल चिमटा टेस्टिंग पैनल विकसित किया

एचएसएम-2 में दो कॉयल यार्ड और एक एसएसएल हैं, जहां आठ कार्यरत चिमटे, एक शीट पैक उत्तोलक, 10 स्पेयर चिमटे तथा तीन स्पेयर शीट पैक उत्तोलक उपलब्ध हैं. पहले चिमटा संबंधी समस्याओं पर कई स्थापित टेस्टिंग पैनलों की जरूरत पड़ती, जिससे लागत बढ़ती थी और रखरखाव जटिल हो जाता था. इस चुनौती से निपटने के लिए पहियों पर आधारित मोबाइल चिमटा टेस्टिंग पैनल विकसित किया गया. यह पैनल समस्या स्थल तक आसानी से पहुंच जाता है और एक इकाई से तीनों यार्ड की जरूरतें पूरी करता है. इससे अवसंरचना में कमी आयी, रखरखाव प्रतिक्रिया समय सुधरा.

किफायती, लचीला, सरल एवं समय बचाने वाला है पैनल

पैनल किफायती, लचीला, सरल एवं समय बचाने वाला है, जो अतिरिक्त संरचना घटाकर पर्यावरण-अनुकूल भी है. यह भारी उद्योगों में इन-हाउस इंजीनियरिंग का सशक्त उदाहरण है. परियोजना का नेतृत्व सहायक महाप्रबंधक (विद्युत) एचएसएम-2, त्रिबिक्रम सेठ ने किया. विद्युत विभाग की टीम राजेश कुमार पंडा, श्रीकांत मलिक, केशरी चंद्र आधा, ई नागेश्वर राव एवं अन्य ने सहयोग दिया. अनुभाग प्रमुख (विद्युत) रंजीत कुजूर तथा मुख्य महाप्रबंधक (एचएसएम-2) सुब्रत कुमार के मार्गदर्शन में कार्य संपन्न हुआ. तीन फरवरी 2026 को एक समारोह में सुब्रत कुमार ने पैनल का उद्घाटन किया. रंजीत कुजूर, अनुभाग प्रमुख (प्रचालन) दीपक कुमार यादव, कार्यकारी अनुभाग अधिकारी (मैकेनिकल) संन्यासी चरण साहू, विभागीय सुरक्षा अधिकारी चिदानंद नायक, उप महाप्रबंधक (क्रेन अनुरक्षण) मोहन मुरारी, उप प्रबंधक (क्रेन अनुरक्षण) एमसी दास सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे.

आरएसपी: स्टील मेल्टिंग शॉप-2 में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए कर्मचारी सम्मानित

राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) के सम्मेलन कक्ष में आयोजित एक सम्मान समारोह में एसएमएस-2 तथा सहयोगी विभागों के 86 कर्मचारियों को उत्पादन, अनुरक्षण, गुणवत्ता, योजना एवं सुरक्षा के क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सेल शाबाश योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया. एसएमएस-2 के मुख्य महाप्रबंधक एमजी श्रीकांत ने समारोह की अध्यक्षता की तथा पुरस्कार प्रदान किये. कार्यक्रम के दौरान श्रीकांत ने जुलाई, अगस्त, सितंबर एवं अक्तूबर 2025 के लिए संबंधित महीनों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को कर्मवीर पुरस्कार भी प्रदान किये. इस अवसर पर संगठन को 25 वर्षों की समर्पित सेवा पूर्ण करने वाले छह कर्मचारियों को दीर्घ सेवा पुरस्कार प्रमाण-पत्र भी वितरित किये गये. पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए श्री श्रीकांत ने उनके प्रयासों एवं समर्पण की सराहना की और सभी कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे आगे भी अग्रणी भूमिका निभाते हुए उत्पादन, अनुरक्षण एवं सुरक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने हेतु इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहें. इस समारोह का समन्वय वरिष्ठ प्रबंधक (एसएमएस-2) प्रशांत कुमार नायक ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel