[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: प्रकृति की रक्षा को पेड़ लगायें और उनकी देखभाल करें : जुएल ओराम

Rourkela News: प्रकृति की रक्षा को पेड़ लगायें और उनकी देखभाल करें : जुएल ओराम

0
Rourkela News: प्रकृति की रक्षा को पेड़ लगायें और उनकी देखभाल करें : जुएल ओराम

Rourkela News: विश्व पर्यावरण दिवस पर, राउरकेला नगर निगम (आरएमसी) ने देशव्यापी ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शहर में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया. बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम की पार्किंग नंबर-1 में एक बड़ा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री जुएल ओराम, आरएमसी आयुक्त दीना दस्तगीर और राउरकेला के डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर रवि मीणा ने पौधे रोपे और नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय रूप से योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया.

सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की अपील

वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए, अतिथियों ने प्रकृति की रक्षा और पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के महत्व पर जोर दिया. उन्होंने जनता से सिंगल-यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने, पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने और टिकाऊ पर्यावरणीय गतिविधियों में भाग लेने की अपील की. इस पहल में सरकारी अधिकारियों, नगर निगम के कर्मचारियों, पर्यावरण स्वयंसेवकों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. यह पौधारोपण अभियान पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने और शहरी हरियाली को मजबूत करने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है.

पर्यावरण संरक्षण के प्रति आरएसपी की एक बड़ी जिम्मेदारी है: आलोक वर्मा

राउरकेला स्टील प्लांट (आरएसपी ) ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. शिल्प कोणार्क परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में आरएसपी के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने पर्यावरण ध्वज फहराया. कहा कि स्टील बनाने वाली संस्था के तौर पर आरएसपी की पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे केवल विश्व पर्यावरण दिवस मनाने तक ही सीमित न रहें, बल्कि पेड़ लगाने, ऊर्जा बचाने और टिकाऊ तौर-तरीके अपनाकर प्रकृति को कुछ वापस देने का संकल्प लें. इस मौके पर इडी (माइंस डेवलपमेंट) बीके गिरि, इडी (एमएम) अनिल कुमार, इडी (प्रोजेक्ट्स) एस पाल चौधरी, सीजीएम इन-चार्ज (सर्विसेज) और एक्टिंग इडी (वर्क्स) एसी सरकार, सीजीएम (आरपीएंडइ-सीएमएलओ) और एक्टिंग इडी (माइंस) जॉयदेव चट्टोपाध्याय, सीजीएम (एफएंडए) और इडी (एफएंडए) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे राजेश दासगुप्ता, सीएमओ प्रभारी (एमएंडएचएस) डॉ जयंत आचार्य के साथ-साथ प्लांट के कई चीफ जनरल मैनेजर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम का संचालन जीएम इन-चार्ज (एनवायरनमेंट इंजीनियरिंग) पीसी डैश ने किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel