[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा ओडिशा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की गाड़ी के उड़ाये परखच्चे, 5 जवानों ने गंवाई जान

ओडिशा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की गाड़ी के उड़ाये परखच्चे, 5 जवानों ने गंवाई जान

0
ओडिशा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पुलिस की गाड़ी के उड़ाये परखच्चे, 5 जवानों ने गंवाई जान
दुर्घटनाग्रस्त वाहन

झारसुगुड़ा, (मुकेश सिन्हा): ओडिशा के झारसुगुड़ा सदर पुलिस स्टेशन के सामने रविवार की सुबह हुए एक भयानक सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी. हादसे की वजह तेज रफ्तार वाले ट्रेलर से सीधी टक्कर है. दुर्घटना में तीन और पुलिसकर्मियों के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

तेज रफ्तार वाली ट्रेलर से टक्कर होने की वजह से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह एक बोलेरो में सवार होकर आठ पुलिसकर्मी जा रहे थे. इस बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार वाली ट्रेलर से एनएच पर उनकी सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी से मृत पुलिस कर्मचारियों और घायलों को बाहर निकाला. जिसके बाद घायलों को तुरंत इलाज के लिए जिला हेडक्वार्टर हॉस्पिटल भेजा गया.

Also Read: देवघर पहुंचे मशहूर उद्योगपति गौतम अदाणी, बोले- मन की शांति के लिए यहां आया हूं

कौन कौन पुलिसकर्मी की मौत हुई है और कौन घायल हुआ है

मृत जवानों में एपीआर काशीराम भोई, ड्रिल सब-इंस्पेक्टर निरंजन कुजूर, एपीआर देवदत्त सा, एपीआर हवलदार लिंगराज धुरुआ और होम गार्ड भक्तबंधु मिर्धा शामिल हैं. वहीं, घायलों में एपीआर दुबराज मिरिग, एपीआर आकाश नाइक, सार्जेंट राजीव वायगर शामिल थे.

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे के बाद पुलिस विभाग सहित पूरे जिले में शोक की लहर देखी जा रही है. सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं. ट्रेलर का ड्राइवर भी हादसे में घायल हुआ है. पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

Also Read: वोटरों को रिझाने का खेल या डिनर? गिरिडीह में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी की बैठक पर चला प्रशासन का डंडा

Previous article ‘छोटा नागपुर की रानी’ नेतरहाट घूमने जा रहे हैं तो ये 5 जगह मिस न करें 
Next article Assi: ‘अस्सी’ ने डे 2 पर बदली चाल, क्या वीकेंड पर करेगी कमाल?
Avatar Of Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel