[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood Assi: ‘अस्सी’ ने डे 2 पर बदली चाल, क्या वीकेंड पर करेगी कमाल?

Assi: ‘अस्सी’ ने डे 2 पर बदली चाल, क्या वीकेंड पर करेगी कमाल?

0
Assi: ‘अस्सी’ ने डे 2 पर बदली चाल, क्या वीकेंड पर करेगी कमाल?
अस्सी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

Assi Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड फेम एक्ट्रेस तापसी पन्नू का फिल्म ‘अस्सी’ 20 फरवरी को को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अब बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे रंग दिखाने लगी है. शुरुआती दिन थोड़ा संभलकर खेलने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन बेहतर प्रदर्शन किया. वीकेंड का फायदा मिलता नजर आया और दर्शकों की मौजूदगी में हल्का इजाफा देखने को मिला. अब सबकी नजर इस बात पर है कि फिल्म आने वाले दिनों में कितनी मजबूती से टिक पाती है.

दूसरे दिन दिखी हल्की उछाल

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘अस्सी’ ने वीकेंड यानी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.60 करोड़ रुपये नेट की कमाई दर्ज की. इसके साथ ही दो दिनों का कुल कलेक्शन करीब 2.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पहले दिन की तुलना में दूसरे दिन का ग्राफ ऊपर गया, जो फिल्म के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है. हालांकि आंकड़े अभी बहुत बड़े नहीं हैं, लेकिन वीकेंड की शुरुआत ने उम्मीद जरूर जगा दी है कि आगे फिल्म और बेहतर प्रदर्शन कर सकती है.

देखें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

Whatsapp Image 2026 02 22 At 10.39.25 Am
Assi: ‘अस्सी’ ने डे 2 पर बदली चाल, क्या वीकेंड पर करेगी कमाल? 3

वीकेंड का मिला सहारा

शनिवार को फिल्म को वीकेंड का सीधा फायदा मिलता नजर आया. जहां शुक्रवार को दर्शक थोड़ा परखने के मूड में थे, वहीं दूसरे दिन सिनेमाघरों में हलचल कुछ बढ़ी दिखी. शाम और रात के शोज में फुटफॉल बेहतर रहा, जिससे साफ है कि वर्ड ऑफ माउथ धीरे-धीरे काम कर रहा है. हालांकि अभी रफ्तार बहुत तेज नहीं है, लेकिन ग्राफ ऊपर की तरफ जाता दिख रहा है, जो मेकर्स के लिए राहत की बात है.

अब नजर तीसरे दिन पर

अब असली परीक्षा तीसरे दिन यानी रविवार की है. अगर रविवार को फिल्म और उछाल पकड़ती है तो ओपनिंग वीकेंड का आंकड़ा ठीक-ठाक माना जाएगा. ट्रेड की नजर भी इसी पर टिकी है कि फिल्म वीकेंड का पूरा फायदा उठा पाती है या नहीं फिलहाल दूसरे दिन का प्रदर्शन इतना जरूर संकेत दे रहा है कि फिल्म पूरी तरह से रेस से बाहर नहीं है और आने वाले दिनों में तस्वीर साफ होगी.

यह भी पढ़ें: क्लीन-शेव लुक से यश ने बढ़ाया सस्पेंस, फिल्म में होगा 2 किरदारों का टकराव?

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel