[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: 280 स्नातक इंजीनियरिंग विद्यार्थी इस्पात निर्माण की बारीकियां सीखेंगे

Rourkela News: 280 स्नातक इंजीनियरिंग विद्यार्थी इस्पात निर्माण की बारीकियां सीखेंगे

0
Rourkela News: 280 स्नातक इंजीनियरिंग विद्यार्थी इस्पात निर्माण की बारीकियां सीखेंगे

Rourkela News: राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में स्नातक इंजीनियरिंग छात्रों के लिए आयोजित व्यावसायिक प्रशिक्षण-2026 के तीसरे बैच का शुभारंभ ज्ञानार्जन एवं विकास (एलएंडडी) विभाग के गोपबंधु सभागार में आयोजित उन्मुखीकरण कार्यक्रम के साथ हुआ. देशभर के विभिन्न इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के 280 छात्र- छात्राएं इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में इस्पात निर्माण की बारीकियां सीखने के लिए शामिल हुए हैं. उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एलएंडडी) प्रमोद कुमार साहू ने की. इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एलएंडडी) प्रदीप्त कुमार साहू भी उपस्थित थे.

आरएसपी के इतिहास और उत्पादन प्रक्रिया के बारे में जाना

इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को एकीकृत इस्पात संयंत्र की विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराना तथा प्रशिक्षण अवधि के दौरान अपनायी जाने वाली आवश्यक सुरक्षा सावधानियों से अवगत कराना था. एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रस्तुतियों एवं ऑडियो-विजुअल माध्यमों से आरएसपी के इतिहास, उत्पादन प्रक्रिया, उत्पादों तथा सुरक्षा नियमों एवं दिशानिर्देशों की जानकारी दी गयी. प्रशिक्षुओं को एक समग्र अनुभव प्रदान करने के लिए एकीकृत इस्पात संयंत्र की संपूर्ण उत्पादन शृंखला का डिजिटल भ्रमण वर्चुअल रियलिटी (वीआर) फिल्म के माध्यम से भी कराया गया. इसके पश्चात विद्यार्थियों को विभिन्न विभागों में भेजा गया, जहां वे अपने नामित मार्गदर्शकों के निर्देशन में विभागीय कार्यप्रणाली का अध्ययन करेंगे तथा परियोजना प्रतिवेदन तैयार करेंगे. सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एलएंडडी) दुर्योधन साहू ने कार्यक्रम का समन्वय किया.

पहलै बैच में 260, दूसरे में 303 विद्यार्थी हुए थे शामिल

इससे पूर्व, पहले बैच में 260 छात्र और दूसरे बैच में 303 छात्र प्रशिक्षण में शामिल हुए हैं. गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों से संबंधित विभिन्न इंजीनियरिंग शाखाओं के सैकड़ों छात्र इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेते हैं और इस्पात निर्माण की तकनीकी बारीकियों को सीखते हैं. ओडिशा ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से विद्यार्थी अपनी इंटर्नशिप के एक भाग के रूप में इस प्रशिक्षण में शामिल होते हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel