[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education success-story CA की नौकरी छोड़ी, पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC, मिला AIR 274

CA की नौकरी छोड़ी, पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC, मिला AIR 274

0
CA की नौकरी छोड़ी, पहले ही प्रयास में क्रैक किया UPSC, मिला AIR 274
अंजनी मिश्रा AIR 274 (Social Media)

Anjani Mishra AIR 274: जब भी UPSC की तैयारी की बात आती है, तो हमारे दिमाग में दिल्ली के बड़े-बड़े कोचिंग हब्स, सालों की मेहनत और कमरों में बंद रहने वाली जिंदगी की तस्वीर सामने आती है. लेकिन भोपाल की अंजनी मिश्रा ने बहुत साधारण और अनुशासित तरीके से पढ़ाई की और अपने पहले ही प्रयास में UPSC परीक्षा में AIR 274 हासिल कर लिया. अंजनी की यह सफलता उन हजारों युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं. 

Anjani Mishra AIR 274: सेवा और अनुशासन से भरा परिवार

अंजनी का पालन-पोषण भोपाल के एक ऐसे परिवार में हुआ जहां देश सेवा रोज की जिंदगी का हिस्सा थी. उनके पिता पुलिस विभाग में हैं और उनके भाई मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी (DSP) के पद पर तैनात हैं. बचपन से ही अंजनी पढ़ाई में काफी तेज थी. अपने पिता को वर्दी में देश की सेवा करते देख अंजनी के मन में भी समाज के लिए कुछ करने की इच्छा जागी. अंजनी ने ग्रेजुएशन के तुरंत बाद सीधे UPSC की तैयारी शुरू नहीं की, बल्कि उन्होंने पहले खुद को आत्मनिर्भर बनाने का फैसला किया. 

CA बनने से लेकर PwC मुंबई तक का सफर

अंजनी ने भोपाल के केंद्रीय विद्यालय से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चार्टर्ड एकाउंटेंसी (CA) का रास्ता चुना. नवंबर 2022 में अंजनी CA बन गईं. इसके तुरंत बाद, देश की जानी-मानी कंपनी PwC मुंबई में रिस्क कंसल्टिंग विभाग में उनकी नौकरी लग गई. यहां उन्होंने लगभग डेढ़ साल काम किया. 

सुरक्षित नौकरी छोड़ने का मानसिक दबाव

अंजनी (Anjani Mishra AIR 274) के मन में हमेशा से साफ था कि पहले CA पूरा करना है और फिर UPSC की तैयारी करनी है. साल 2024 में उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा फैसला लिया. उन्होंने एक सुरक्षित कॉर्पोरेट करियर और अच्छी खासी सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी ताकि वह पूरा समय UPSC की तैयारी में दे सकें. 

साधारण और फिक्स्ड टाइमटेबल

आजकल जहां छात्र ढेरों किताबों, पीडीएफ और कोचिंग नोट्स के पीछे भागते हैं, वहीं अंजनी ने बिल्कुल अलग रास्ता चुना. उन्होंने अपनी तैयारी को बेहद साधारण रखा. सीए बैकग्राउंड होने के कारण उन्होंने ‘कॉमर्स और एकाउंटेंसी’ को अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना. अंजनी रोज सुबह उठकर ऑनलाइन क्लास लेती थीं, अखबार पढ़ती थीं, खुद के नोट्स बनाती थीं और आंसर लिखने की प्रैक्टिस करती थीं. 

तैयारी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का अनोखा उपयोग 

अंजनी (Anjani Mishra AIR 274) की सफलता का एक सबसे दिलचस्प पहलू यह है कि उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ मॉडर्न टेक्नीक यानी AI का बहुत यूज किया. उन्होंने मॉक इंटरव्यू की प्रैक्टिस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली. वह AI को अलग-अलग प्रॉम्ट्स देकर सवाल पूछने को कहती थीं और फिर अपने जवाबों की जांच करती थीं. इस स्मार्ट तरीके ने उनके इंटरव्यू की तैयारी को और मजबूत बना दिया. 

यह भी पढ़ें: बिना कोचिंग UPSC में गाड़ा झंडा, गाजियाबाद की साक्षी को मिला AIR 151

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel