[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: भाजपा ने जमकर मनाया बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में जीत का जश्न, झालमुढ़ी बांटी

Rourkela News: भाजपा ने जमकर मनाया बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में जीत का जश्न, झालमुढ़ी बांटी

0
Rourkela News: भाजपा ने जमकर मनाया बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में जीत का जश्न, झालमुढ़ी बांटी

Rourkela News: पांच राज्यों में हुए चुनाव का परिणाम सोमवार को आने के बाद भाजपाइयों ने बंगाल, असम और पुड्डुचेरी में जीत का जश्न जमकर मनाया. जिला भाजपा कार्यालय सेक्टर-3 सहित शहर के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किये गये. उदितनगर आंबेडकर चौक, बसंती कॉलोनी बाजी राउत चौक, मंगल भवन चौक सहित पूरे शहर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया. जय श्री राम, हर-हर मोदी-घर-घर मोदी, जय जगन्नाथ, जय मां काली, सबका-साथ, सबका-विकास जैसे नारे लगाये गये. वहीं अबीर-गुलाल के साथ लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी. इस दौरन ढोल-नगाड़े भी बजाये गये.

झालमुढ़ी से महसूस करायी मिठास

अमूमन जीत के जश्न में लड्डू और मिठाइयां बांटी जाती हैं. लेकिन इस बार शहर में अलग ही ट्रेंड देखने को मिला. प्रधानमंत्री मोदी ने जिस तरह से बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुढ़ी खाकर इसे चर्चित बना दिया था. उसी का असर शहर में भी दिखा और जीत के जश्न में पहली बार लोगों के बीच मिठाई की जगह झालमुढ़ी बांटी गयी. जिसका सभी ने आनंद उठाया. वहीं जमकर पटाखे भी फोड़े गये.

बिरमित्रपुर : ढोल-नगाड़ा बजा व रंग-गुलाल लगा मनाया जश्न

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पश्चिम बंगाल में मिली शानदार जीत का जश्न मनाया. पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विजय रैली निकाली, जो टाउन गोल मार्केट, सिनेमा हाल रोड, बिरसा मुंडा बस स्टैंड से वापस कार्यालय पहुंची. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया. इस अवसर पर सुनील तिवारी, सुनील कैथा, जीत वाहन साहू, विनोद अग्रवाल, बृजलाल केसरी, ओम राय और अशोक ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

बंगाल में सनातन व लोकतंत्र की जीत हुई: कमल अग्रवाल

पश्चिम बंगाल में भाजपा की शानदार जीत पर जश्न का दौर जारी है. समाजसेवी और विश्व हिंदू परिषद के प्रांत कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल ने इसे लोकतंत्र और सनातन की जीत बताया है. उन्होंने कहा कि यह जीत पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के प्रति श्रेष्ठ श्रद्धांजलि है. कमल अग्रवाल ने भाजपा की इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बंगाल की जनता को दिया है. उन्होंने कहा कि इन सभी ने भाजपा की इस जीत में महती भूमिका निभायी है. इस जीत पर कमल अग्रवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक जीत है और यह दिखाता है कि बंगाल की जनता ने बदलाव तथा सुशासन के लिए वोट दिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel