[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर श्रीनिवास कल्याणोत्सवम आज से, लेजर शो और 550 ड्रोन शो बनेगा आकर्षण का केंद्र

श्रीनिवास कल्याणोत्सवम आज से, लेजर शो और 550 ड्रोन शो बनेगा आकर्षण का केंद्र

0
श्रीनिवास कल्याणोत्सवम आज से, लेजर शो और 550 ड्रोन शो बनेगा आकर्षण का केंद्र

मुंगेर.

बिहार योग विद्यालय की ओर से आयोजित स्वामी सत्यानंद सरस्वती के मुंगेर पदार्पण महोत्सव सह श्रीनिवास कल्याणोत्सव कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गयी है. पांच और छह मई को आयोजित होने वाले भव्य श्रीनिवास कल्याणोत्सव को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, वहीं श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बार का आयोजन कई मायनों में ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार भगवान बालाजी की प्रतिमा बिहार लायी जा रही है और मुंगेर इस आयोजन का पहला साक्षी बनेगा.

पादुका दर्शन में आज होगा श्रीनिवास कल्याणोत्सवम

आज और कल स्वामी सत्यानंद सरस्वती के पर्दापण महोत्सव व श्रीनिवास कल्याणोत्सवम का भव्य आयोजन किया जायेगा. जिसकी शुरुआत मंगलवार को पादुका दर्शन से होगी. आयोजन समिति के अनुसार महोत्सव की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और हवन के साथ होगी. इस दौरान संत-महात्मा स्वामी सत्यानंद सरस्वती के जीवन, उनके योग साधना और आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डालेंगे. श्रीनिवास कल्याणोत्सव में भगवान श्रीनिवास और माता लक्ष्मी के दिव्य विवाह का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य आयोजन होगा. इस अवसर पर विशेष पूजा, भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई मंत्री भाग लेंगे.

आसमान में रोशनी और तकनीक का होगा अद्भुत संगम

आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पांच मई की शाम पोलो मैदान में लेजर शो और 550 ड्रोन से एयर शो का आयोजन किया जायेगा. आसमान में रोशनी और तकनीक का यह अद्भुत संगम शहरवासियों के लिए एक नया अनुभव साबित होगा और महोत्सव की पूर्व संध्या पर यह मुख्य आकर्षण रहेगा. आयोजन समिति के स्वागताभिलाषी गौरव शर्मा ने बताया कि लेजर शो के लिए पश्चिम बंगाल के कोलकाता की टीम को बुलाया गया है. जबकि ड्रोन से एयर शो के लिए देश के बड़े एजेंसी को दिल्ली से बुलाया गया है. कार्यक्रम की सफलता को लेकर सशक्त फाउंडेश के 351 कार्यकर्ताओं को 20 ग्रुप में बांट कर जगह-जगह की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं हो.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel