[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya ओडिशा Rourkela News: बंडामुंडा के आंगनबाड़ी केंद्र में लाभुकों को कम संख्या में दिये जा रहे थे अंडे, जांच में सही मिली शिकायत

Rourkela News: बंडामुंडा के आंगनबाड़ी केंद्र में लाभुकों को कम संख्या में दिये जा रहे थे अंडे, जांच में सही मिली शिकायत

0
Rourkela News: बंडामुंडा के आंगनबाड़ी केंद्र में लाभुकों को कम संख्या में दिये जा रहे थे अंडे, जांच में सही मिली शिकायत

Rourkela News: रेलनगरी बंडामुंडा के डी सेक्टर स्थित बाजारडाड़ के पास संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम खाद्य सामग्री दिये जाने का मामला सामने आया है. शिकायत मिलने के बाद विभागीय जांच में आरोप सही पाये गये, जिसके बाद संबंधित कर्मी को निर्धारित मात्रा में सामग्री वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

महिलाओं को 10, किशोरियों को दिये जा रहे थे 12 अंडे

जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से महिलाओं को प्रति माह 12 अंडे तथा 16 वर्ष तक की किशोरियों को 16 अंडे दिये जाने का प्रावधान है. हालांकि स्थानीय महिलाओं और किशोरियों का आरोप था कि उन्हें निर्धारित संख्या से कम अंडे दिये जा रहे हैं. महिलाओं को 12 के बजाय 10 अंडे और किशोरियों को 16 के स्थान पर केवल 10 अंडे उपलब्ध कराये जा रहे थे. इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बंडामुंडा भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आइ राजा रमेश तथा समाजसेवी आशीष गुप्ता से शिकायत की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दोनों ने बुधवार को राउरकेला जाकर सीडीपीओ (बाल विकास परियोजना पदाधिकारी) को पूरे मामले से अवगत कराया. मामले की जानकारी मिलते ही सीडीपीओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को बाजारडाड़ स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की जांच के लिए भेजा. जांच के दौरान लाभार्थियों से जानकारी लेने और पड़ताल करने पर शिकायत सही पायी गयी.

आंगनबाड़ीकर्मी को सही मात्रा में खाद्य सामग्री वितरण का निर्देश

जांच अधिकारी ने आंगनबाड़ी कर्मी को निर्देश दिया कि सभी लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा में खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जाये. वहीं, आंगनबाड़ी कर्मी ने सफाई देते हुए कहा कि कीमत में वृद्धि होने के कारण कम अंडे वितरित किये जा रहे थे. हालांकि विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में ही सामग्री उपलब्ध करायी जानी चाहिए. जांच के बाद स्थानीय महिलाओं और किशोरियों ने त्वरित कार्रवाई के लिए सीडीपीओ, आइ राजा रमेश तथा आशीष गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel