[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कोविड-19 का नया केंद्र : 23 नये मरीज मिलने के बाद भोपाल में कर्फ्यू, चौहान बोले : मोदी के नेतृत्व में सामूहिक संकल्प से परास्त होगा कोरोना

कोविड-19 का नया केंद्र : 23 नये मरीज मिलने के बाद भोपाल में कर्फ्यू, चौहान बोले : मोदी के नेतृत्व में सामूहिक संकल्प से परास्त होगा कोरोना

0
कोविड-19 का नया केंद्र : 23 नये मरीज मिलने के बाद भोपाल में कर्फ्यू, चौहान बोले : मोदी के नेतृत्व में सामूहिक संकल्प से परास्त होगा कोरोना

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इंदौर की तर्ज पर कर्फ्यू लगा दिया गया है. दूध एवं दवाइयों की दुकानों को छोड़कर पूरा शहर बंद रहेगा. वर्तमान में चल रहे लॉकडाउन की प्रक्रिया को और सख्त करने के संबंध में भोपाल कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने आदेश जारी कर दिया है.

Also Read: मध्यप्रदेश : धार के गांव में मुसलमानों के प्रवेश पर बैन के बैनर की तस्वीर वायरल, बड़वानी में एक ही परिवार के तीन लोगों को Covid19

रविवार की रात को जारी आदेश में कहा गया है, ‘टोटल लॉकडाउन में दूध एवं दवाइयों की दुकानों को छोड़कर शेष समस्त प्रकार की दुकानें आगामी आदेश तक बंद रहेंगी. आम आदमी को सिर्फ निकटतम दूध और दवाई की दुकान तक अकेले जाने हेतु अनुमति रहेगी.’

इसमें कहा गया है कि उपरोक्त स्थिति में नगर निगम द्वारा खाना वितरण प्रणाली एवं केवल होम डिलीवरी प्रणाली चालू रहेगी. यह आदेश 5 अप्रैल, 2020 की रात 12 बजे से आगामी ओदश तक लागू रहेगा. इसी बीच, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को एम्स भोपाल के डॉयरेक्टर, मेडिसिन विभाग के प्रमुख तथा कोविड 19 के स्टेट टेक्निकल एडवाइजर से चर्चा कर कोरोना वायरस की स्थिति एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली.

Also Read: भोपाल में Covid19 से पहली मौत, मध्यप्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या हुई 14

एम्स के निदेशक प्रोफेसर सरमन सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया, ‘भोपाल के सभी मरीजों की हालत अच्छी है. भोपाल में कम्युनिटी स्प्रेड जैसी कोई स्थिति नहीं है.’ एम्स के चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष रजनीश जोशी तथा स्टेट टेक्निकल एडवाइजर कोविड-19 लोकेंद्र दवे ने मुख्यमंत्री को इलाज की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी दी.

एम्स के निदेशक श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि कोरोना के इलाज की दृष्टि से भोपाल में चिरायु, हमीदिया, जेके, एम्स एवं जेपी अस्पतालों को क्षेत्रवार पूल किया जा रहा है. इससे आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को वहीं चिकित्सा सुविधा प्राप्त हो सकेगी.

Also Read: तबलीगी जमात पर कैलाश का बड़ा हमला : मध्यप्रदेश में ‘मानव बम’ की तरह घूम रहे लोग खुद को प्रशासन के हवाले करें

ऐसे प्रबंध किए जा रहे हैं, जिससे आवश्यकता होने पर जिस अस्पताल में इलाज हो रहा है, वहीं मरीज के लिए आइसीयू की व्यवस्था हो सके. इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मेडिकल टीम को कई निर्देश दिये.

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कोरोना के जितने भी सैंपल लिये जा रहे हैं, उनका ट्रैक रिकॉर्ड रखा जाये. एम्स में भर्ती दो मरीजों (एक पुलिसकर्मी सहित) के साथ-साथ सभी मरीजों का विशेष ध्यान रखा जाये, जिससे वे जल्दी से जल्दी स्वस्थ हों. दिन-रात दूसरों की जान बचाने के कार्य में लगे हमारे कोरोना योद्धाओं का हमें पूरा ध्यान रखना है. हमें हर हालत में कोरोना को हराना है.’

Also Read: COVID19 Pandemic : मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण फैलाने के आरोप में दिल्ली और राजस्थान के 23 लोग गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि पृथक वास में रखे गये व्यक्तियों को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ पूरा देश एकजुट है. इस एकजुटता के संकल्प के रूप में सबने अपने-अपने घरों में दीये जलाये हैं तथा प्रकाश किया है. भारत की 130 करोड़ जनता का यह सामूहिक संकल्प कोरोना को परास्त करेगा. मानवता जीतेगी, इंसान जीतेगा, भारतीयता जीतेगी, हिंदुस्तान जीतेगा.

Previous article फर्जी डॉक्टर बनकर पॉजिटिव वार्ड में घुसे दो व्यक्ति, मरीज को खिलाई दवा
Next article सहयोग और साझेदारी
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel