[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya Lok Sabha Election 2024: हेमा मालिनी ने मथुरा सीट से नामांकन भरा, सुरजेवाला के बयान का दिया जवाब

Lok Sabha Election 2024: हेमा मालिनी ने मथुरा सीट से नामांकन भरा, सुरजेवाला के बयान का दिया जवाब

0
Lok Sabha Election 2024: हेमा मालिनी ने मथुरा सीट से नामांकन भरा, सुरजेवाला के बयान का दिया जवाब
Hema Malini files nomination for LS polls

Lok Sabha Election 2024 : एक्ट्रेस से नेता बनीं हेमा मालिनी अभी दो वजह से चर्चा में बनीं हुईं हैं. पहला ये कि उन्होंने मथुरा सीट से नामांकन भर दिया है जबकि दूसरा कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान की वजह से…इस बयान का जवाब मथुरा सीट से बीजेपी उम्मीदवार ने दे दिया है. कांग्रेस नेता के बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनका काम है, वे विपक्ष में हैं. वो हमारे बारे में अच्छा कैसे बोल सकते हैं. हम उन्हें चुनाव में जवाब देंगे. मथुरा की जनता हमारे साथ है. मेरे साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद है.

आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर उनकी सफाई भी सामने आई है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बीजेपी के आईटी सेल ने झूठ फैलाने के लिए अभिनेत्री हेमा मालिनी से संबंधित टिप्पणी वाले उनके वीडियो से छेड़छाड़ की है. इससे पहले बीजेपी की ओर से सुरजेवाला पर उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया था जिसके बाद से राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है.


Read Also : ‘बीजेपी को वोट देने वाले राक्षस प्रवृत्ति के’, कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के बयान से मचा हंगामा

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख चार अप्रैल

उल्लेखनीय है कि मथुरा सीट पर लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख चार अप्रैल है. अंतिम दिन ही हेमा मालिनी ने नामांकन दाखिल किया है. नामांकन पत्रों की जांच 5 अप्रैल को होगी जबकि 8 अप्रैल तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.

Kangana
Lok sabha election 2024: हेमा मालिनी ने मथुरा सीट से नामांकन भरा, सुरजेवाला के बयान का दिया जवाब 3

क्या कहा कंगना रनौत ने

कांग्रेस नेता के बयान पर एक्ट्रेस और मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बात मोहब्बत की दुकान खोलने की हुई थी लेकिन कांग्रेस जो है वो नफरत की दुकान खोल बैठी है. आगे उन्होंने लिखा कि महिलाओं के प्रति कांग्रेस की सोच गिरी हुई है. कांग्रेस के नेता अवश्यंभावी हार की हताशा और कुंठा में अपने चरित्र का दिन- ब-दिन पतन करते नजर आ रहे हैं.

Previous article Lok Sabha Election : राहुल गांधी की नामांकन रैली में मुस्लिम लीग के झंडे को छिपाया गया, स्मृति ईरानी ने लगाया गंभीर आरोप
Next article Hindu New Year 2024: इस साल कब है हिंदू नववर्ष, क्या है तिथि और महत्व
Avatar Of Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel