[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Hindu New Year 2024: इस साल कब है हिंदू नववर्ष, क्या है तिथि और महत्व

Hindu New Year 2024: इस साल कब है हिंदू नववर्ष, क्या है तिथि और महत्व

0
Hindu New Year 2024: इस साल कब है हिंदू नववर्ष, क्या है तिथि और महत्व
Hindu New Year 2024

Hindu New Year 2024: हिंदू नववर्ष चैत्र माह की जिस दिन शुरुआत होती है उसी दिन शुरू होता है. चैत्र महीना मार्च के अंत या अप्रैल के शुरुआत में आता है चैत्र के शुक्ल पक्ष की पहली तिथि को हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. ऐसे में जानें इस साल कब है ये खास दिन और विक्रम संवत 2081 से जुड़ी कुछ रोचक बातें.

हिंदू नववर्ष 2024 की शुरुआत कब से होगी ?

इस साल हिंदू नववर्ष की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 को हो रही है. हिंदू नववर्ष के दिन अलग -अलग जगहों के लोग अलग प्रकारों के त्योहार मनाते हैं. महाराष्ट्र में इस दिन को गुड़ी पड़वा के रूप में मनाया जाता है, सिंधी लोग इस दिन छेती चंद मनाते हैं, कर्नाटका के लोग युगडी, और ऐसे ही कई अन्य जगह पर लोग अलग नामों से और अलग परंपराओं के साथ इस खास दिन को मनाते हैं.

हिंदू नववर्ष 2024 के शुभ मुहूर्त की शुरुआत कब से होगी ?

पंडित विष्णु वल्लभ नाथ मिश्र बताते हैं कि इस साल हिंदू नववर्ष के मुहूर्त कुछ इस प्रकार हैं कि 8 अप्रैल 2024 को रात 11 बजकर 50 मिनट पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा शुरू होगी जो अगले दिन यानी 9 अप्रैल को शाम 8 बजकर 30 मिनट पर खत्म होगी. चैत्र नवरात्रि की घटस्थापना मुहूर्त सुबह 6 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. इस साल कलश स्थापना अभिजीत मुहूर्त में होगा जो कि 9 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.

हिंदू नववर्ष का क्या है महत्व ?

हिंदू धर्म में हिंदू नववर्ष के पहले दिन मां दुर्गा की पूजा करना और घर में कलश की स्थापना करना काफी शुभ होता है. माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे साल आप के घर और आप के परिवार में माता की असीम कृपा रहती है और हमारे जीवन से सभी तरह की समस्याएं दूर रहती हैं. कई लोग इस दिन से लेकर नौ दिनों तक चैत्र नवरात्रि का व्रत भी रखते हैं.

चैत्र महीने में ही क्यों होता है हिंदू नववर्ष?

हिंदू धर्म में नया साल यानी कि विक्रम संवत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दिन होती है जिस दिन नवरात्रि का पहला दिन होता है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन ब्रह्मा जी ने पृथ्वी का निर्माण शुरू किया था और इसलिए चैत्र महीने को हिंदू नववर्ष का पहला दिन माना जाता है.

Also Read: Chaitra Navratri 2024: कब है चैत्र नवरात्रि की अष्टमी-नवमी, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और व्रत पारण टाइम

Also Read: Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि इन पांच राशि वालों के लिए रहेगी भाग्यशाली, नौकरी-कारोबार में मिलेगा बंपर लाभ

Previous article Lok Sabha Election 2024: हेमा मालिनी ने मथुरा सीट से नामांकन भरा, सुरजेवाला के बयान का दिया जवाब
Next article Quordle Answers: यहां देखें आज के हिंट्स, सॉल्व करें क्वॉर्डल
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel