[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम Jaganathpur Vidhan Sabha Result 2024: कांग्रेस के सोनाराम सिंकु आगे, बीजेपी की गीता कोड़ा पीछे

Jaganathpur Vidhan Sabha Result 2024: कांग्रेस के सोनाराम सिंकु आगे, बीजेपी की गीता कोड़ा पीछे

0
Jaganathpur Vidhan Sabha Result 2024: कांग्रेस के सोनाराम सिंकु आगे, बीजेपी की गीता कोड़ा पीछे
Jagannathpur Vidhan Sabha Result 2024

Jaganathpur Assembly Election Results 2024: पश्चिम सिंहभूम जिले की जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा, जो 2 बार यहां की विधायक और एक बार सिंहभूम (एसटी) लोकसभा सीट की सांसद रह चुकीं हैं, एक बार फिर यहां से भाग्य आजमा रहीं हैं. लोकसभा चुनाव में हारने के बाद गीता कोड़ा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा का झंडा बुलंद किया या कांग्रेस के सोनाराम सिंकु ने जीत दर्ज की. जानने के लिए शनिवार तक आपको करना होगा इंतजार, क्योंकि इसी दिन मतगणना होगी. मतगणना शुरू होने से पहले जान लें, कैसी थी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित जगन्नाथपुर विधानसभा की तस्वीर.

गीता कोड़ा, सोनाराम सिंकु समेत 8 उम्मीदवार लड़ रहे थे चुनाव

इस विधानसभा सीट पर एकमात्र महिला प्रत्याशी गीता कोड़ा समेत 8 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे. इनमें 4 निर्दलीय प्रत्याशी थे. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव के मैदान में उतरी थीं. उनका मुकाबला कांग्रेस पार्टी के सोनाराम सिंकु से था. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने लक्ष्मी नारायण लागुरी को मैदान में उतारा था.

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर 69.75 फीसदी हुआ था मतदान

अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 54-जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर कुल 1,98,634 मतदाता थे. इनमें 97,102 पुरुष और 1,01,528 महिला मतदाता के अलावा 4 थर्ड जेंडर वोटर शामिल थे. इस विधानसभा सीट पर 69.75 फीसदी वोटिंग हुई थी. मतदान करने वालों में 66,431 पुरुष और 72,117 महिला थीं. थर्ड जेंडर के किसी वोटर ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं किया. जगन्नाथपुर में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान हुआ था.

2 राष्ट्रीय पार्टियों ने जगन्नाथपुर में दिए थे अपने उम्मीदवार

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट पर 2 राष्ट्रीय पार्टियों कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किए थे. पंजीकृत गैरमान्यताप्राप्त राजनीतिक दलों के 2 उम्मीदवार भी मैदान में थे. इनके अलावा 4 उम्मीदवार ऐसे थे, जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे. जिन राजनीतिक दलों ने अपने प्रत्याशी यहां से उतारे थे, उनमें भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस, झारखंड पार्टी और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा शामिल हैं. जगन्नाथपुर (एसटी) विधानसभा सीट पर सबसे कम उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

जगन्नाथपुर विधानसभा का चुनाव किन लोगों ने जीता

  • 2019 में कांग्रेस के सोनाराम सिंकु ने जीता जगन्नाथपुर चुनाव
  • 2014 में जय भारत समानता पार्टी के टिकट पर जीतीं गीता कोड़ा
  • 2009 में जय भारत समानता पार्टी के टिकट पर जीतीं गीता कोड़ा
  • 2005 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते थे गीता के पति मधु कोड़ा
Jagannathpur Vidhan Sabha Jharkhand Chunav 2024
Jaganathpur vidhan sabha result 2024: कांग्रेस के सोनाराम सिंकु आगे, बीजेपी की गीता कोड़ा पीछे 3

2 बार जगन्नाथपुर की विधायक रह चुकीं हैं गीता कोड़ा

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट का इसके पहले गीता कोड़ा 2 बार प्रतिनिधित्व कर चुकीं थीं. वर्ष 2009 और वर्ष 2014 में उन्होंने जय भारत समानता पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था. इसके बाद वर्ष 2019 में वह सिंहभूम (एसटी) लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुनी गईं. लोकसभा चुनाव के बाद हुए झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में इस सीट पर कांग्रेस के सोनाराम सिंकु ने जीत दर्ज की थी. गीता कोड़ा से पहले उनके पति मधु कोड़ा ने वर्ष 2005 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जगन्नाथपुर (एसटी) विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी. वह झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे.

जगन्नाथपुर विधानसभा सीट के उम्मीदवार

क्रम सं.उम्मीदवारों के नामपार्टियों के नाम
1.गीता कोड़ाभारतीय जनता पार्टी
2.सोनाराम सिंकुकांग्रेस
3.लक्ष्मी नारायण गागराईझारखंड पार्टी
4.लक्ष्मी नारायण लागुरीझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
5.कुसुम केराईनिर्दलीय
6.ज्वाला कोड़ानिर्दलीय
7.मंगल सिंह बोबोंगानिर्दलीय
8.मानसिंह तिरियानिर्दलीय
स्रोत : चुनाव आयोग (Election Commission of India)

Also Read

Previous article Ichagarh Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम की सबिता महतो आगे, आजसू पार्टी के हरे लाल महतो रहे पीछे
Next article मुरादपुर में गिरा नवनिर्मित मकान का दीवार, किशोर की मौत
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel