[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ Ichagarh Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम की सबिता महतो आगे, आजसू पार्टी के हरे लाल महतो रहे पीछे

Ichagarh Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम की सबिता महतो आगे, आजसू पार्टी के हरे लाल महतो रहे पीछे

0
Ichagarh Vidhan Sabha Result 2024: जेएमएम की सबिता महतो आगे, आजसू पार्टी के हरे लाल महतो रहे पीछे
Ichagarh Vidhan Sabha Result 2024

Ichagarh Vidhan Sabha Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में ईचागढ़ विधानसभा सीट पर किसने बाजी मारी. झारखंड मुक्ति मोर्चा की सबिता महतो ने अपनी साख बचाई या आजसू के उम्मीदवार से हारीं. जमशेदपुर से सटी इस विधानसभा सीट का परिणाम जानने के लिए आपको कुछ घंटों का इंतजार करना होगा. शनिवार को झारखंड की सभी 81 सीटों पर मतगणना होगी. मतगणना के बाद ही तय होगा कि ईचागढ़ विधानसभा का अगला विधायक कौन बनेगा.

सुधीर महतो की पत्नी लड़ रहीं थीं ईचागढ़ से चुनाव

ईचागढ़ विधानसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने झारखंड आंदोलनकारी निर्मल महतो के छोटे भाई सुधीर महतो की पत्नी सबिता महतो को अपना उम्मीदवार बनाया था. उनके खिलाफ सुदेश महतो की पार्टी आजसू ने हरे लाल महतो को टिकट दिया था. जयराम महतो की अगुवाई वाली पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने तरुण महतो को मैदान में उतारा था.

ईचागढ़ विधानसभा में 78.19 फीसदी हुआ था मतदान

सबिता महतो वर्ष 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव में ईचागढ़ विधानसभा की विधायक निर्वाचित हुईं थीं. पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया. इस क्षेत्र में कुल 2,89,382 मतदाता थे, जिसमें 1,44,963 पुरुष, 1,44,417 महिला और 2 थर्ड जेंडर वोटर थे. इनमें से 2,26,271 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस सीट पर 78.19 फीसदी वोटिंग हुई थी. इस विधानसभा क्षेत्र में झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में 13 नवंबर को मतदान हुआ था.

27 उम्मीदवार ईचागढ़ विधानसभा सीट पर आजमा रहे थे भाग्य

जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले की 50-ईचागढ़ विधानसभा सीट पर एक किन्नर समेत 2.26 लाख मतदाताओं ने वोटिंग की थी. इनमें 1,13,296 पुरुष, 1,12,974 महिला और एक थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं. इस सीट पर 12 निर्दलीय समेत कुल 23 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे थे.

इन 11 दलों के लोग ईचागढ़ में लड़ रहे थे चुनाव

ईचागढ़ विधानसभा सीट पर 11 दलों के लोग किस्मत आजमा रहे थे. यहां जिन दलों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, उनमें बहुजन समाज पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, आजसू पार्टी, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा, राइट टू रिकॉल पार्टी, संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी, अबुआ झारखंड पार्टी, आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी, भागीदारी पार्टी (पी) और भारत आदिवासी पार्टी शामिल हैं.

ईचागढ़ में चुनाव लड़े 27 उम्मीदवार

उम्मीदवारों के नामपार्टी का नाम
कल्याण चंद्र सिंहबहुजन समाज पार्टी
सबिता महतोझारखंड मुक्ति मोर्चा
हरे लाल महतोआजसू पार्टी
तरुण महतोझारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा
पृथ्वी नाथ महतोराइट टू रिकॉल पार्टी
प्रवेश कुमारसंपूर्ण भारत क्रांति पार्टी
बिरेंद्र नाथ मांझीअबुआ झारखंड पार्टी
रामहरि गोपआंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
रिजवाननेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी
श्याम बिहारी प्रजापतिभागीदारी पार्टी (पी)
सुधाकर सिंहभारत आदिवासी पार्टी
अजमल बालखीनिर्दलीय
अनूप कुमार महतोनिर्दलीय
अरविंद कुमार सिंहनिर्दलीय
आशुतोष महतोनिर्दलीय
आशुदेव महतोनिर्दलीय
मो कयूम खाननिर्दलीय
खगेन महतोनिर्दलीय
तुलसी दास महतोनिर्दलीय
बृहस्पति सिंह सरदारनिर्दलीय
मनु दत्तनिर्दलीय
शंभु गोराईनिर्दलीय
सुखराम हेम्ब्रमनिर्दलीय
Previous article अवैध उगाही को लेकर दो सदस्यीय जांच टीम गठित
Next article Jaganathpur Vidhan Sabha Result 2024: कांग्रेस के सोनाराम सिंकु आगे, बीजेपी की गीता कोड़ा पीछे
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel