[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम गोइलकेरा और सोनुआ में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

गोइलकेरा और सोनुआ में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

0
गोइलकेरा और सोनुआ में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई, दो गिरफ्तार
छापामारी करती टीम

प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Illegal Liquor Raid : उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम और अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर जिले में अवैध शराब की बिक्री और निर्माण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शुक्रवार गोईलकेरा और सोनुआ थाना क्षेत्रों में उत्पाद विभाग और थाना की पुलिस संग संयुक्त छापेमारी अभियान संचालित किया गया. जानकरी देते हुए उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा ने बताया की गोईलकेरा थाना के सहयोग से गठित संयुक्त छापेमारी दल ने गोईलकेरा हाट बाजार क्षेत्र और क्रिश्चियन टोली में कार्रवाई की, इस दौरान अवैध चुलाई शराब की बिक्री करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. हाट बाजार के पीछे स्थित वीरान क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण के लिए जमा किए गए जावा-महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.

सोनुआ के बालजोरी में किया गया छापामारी

सोनुआ थाना क्षेत्र के बालजोरी गांव में भी अवैध चुलाई शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई. यहां से भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया. दोनों थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान कुल 25 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम जावा को नष्ट किया गया. गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

लाइसेंसी शराब दुकान का किया गया निरीक्षण

छापामारी के पस्चात उपायुक्त के निर्देशानुसार लाइसेंसी शराब दुकानों के नियमित निरीक्षण अभियान के तहत सोनुआ नंबर-2 कंपोजिट शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान दुकान संचालकों को सभी नियमों का पालन करते हुए दुकान संचालित करने तथा निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य  पर ही मदिरा बिक्री सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने  आम नागरिकों से भी अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को देने की अपील की है, जिससे ऐसे अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel