[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार मुंगेर मुंगेर में डीजल लेने जा रहे युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, सड़क पर मची अफरातफरी

मुंगेर में डीजल लेने जा रहे युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, सड़क पर मची अफरातफरी

0
मुंगेर में डीजल लेने जा रहे युवकों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, सड़क पर मची अफरातफरी
ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल मारी टक्कर

मुंगेर से राणा गौरी शंकर की रिपोर्ट

Munger Accident: मुंगेर जिले के टेटियाबंबर प्रखंड स्थित तुलसीपुर मुख्य सड़क पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया. ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.

डीजल लेने जा रहे थे युवक, रास्ते में हुआ हादसा

घायल युवक राजा कुमार ने बताया कि वह अपने एक साथी के साथ खड़गपुर से डीजल लेने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे. इसी दौरान तुलसीपुर मुख्य सड़क पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए.

Munger Accident: हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़

सड़क हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े. स्थानीय लोगों ने बिना देर किए दोनों घायलों को सड़क से उठाया और उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा. सूचना मिलने के बाद संबंधित लोगों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

कुछ देर तक अफरातफरी, फिर सामान्य हुआ आवागमन

दुर्घटना के कारण कुछ देर तक तुलसीपुर मुख्य सड़क पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही. सड़क पर लोगों की भीड़ लगने से आवागमन भी प्रभावित हुआ. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई.

यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी

बढ़ रही हैं सड़क दुर्घटनाएं, लोगों ने जताई चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel