[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड पश्चिमी सिंहभूम नोवामुंडी मेन रोड पर 5 दिन से खड़ा खराब हाईवा, जाम से लोग परेशान 

नोवामुंडी मेन रोड पर 5 दिन से खड़ा खराब हाईवा, जाम से लोग परेशान 

0
नोवामुंडी मेन रोड पर 5 दिन से खड़ा खराब हाईवा, जाम से लोग परेशान 
मेन रोड पर पांच दिन से खड़ा ब्रेकडाउन हाईवा

नोवामुंडी से सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट 

Noamundi Road Blockage : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी बस स्टैंड के पास ओवरब्रिज के मुहाने पर पिछले पांच दिनों से एक ब्रेकडाउन हाईवा मुख्य सड़क के बीचों-बीच खड़ा है. इसके कारण इस व्यस्त मार्ग से गुजरने वाले छोटे-बड़े सभी वाहनों के चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सड़क संकरी हो जाने से आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे स्कूली बसें, कॉलेज बसें, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहन भी प्रभावित हो रहे हैं. 

बैरिकेडिंग न होने से बढ़ा हादसे का खतरा

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के बीच खड़े इस ब्रेकडाउन हाईवा के कारण दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है. सबसे चिंताजनक बात यह है कि वाहन मालिक की ओर से न तो किसी प्रकार की बैरिकेडिंग की गई है और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाया गया है. रात के समय अंधेरे में यह वाहन दूर से दिखाई नहीं देता, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है. 

प्रशासन की अनदेखी से सवाल उठे

हैरानी की बात यह है कि पिछले पांच दिनों से मुख्य मार्ग पर यह ब्रेकडाउन हाईवा खड़ा होने के बावजूद अब तक न तो संबंधित विभाग और न ही प्रशासन की ओर से इसे हटाने की कोई कार्रवाई की गई है. गुरुवार की देर शाम नोवामुंडी पुलिस प्रशासन द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च भी इसी मार्ग से होकर गुजरा था. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की नजर सड़क पर खड़े ब्रेकडाउन हाईवा पर भी पड़ी थी, लेकिन इसके बावजूद इसे हटाने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. इससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े होने लगे हैं. 

मोहर्रम जुलूस से पहले वाहन हटाने की मांग तेज

आज मोहर्रम का जुलूस भी इसी मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वाला है. ऐसे में यदि समय रहते इस ब्रेकडाउन हाईवा को नहीं हटाया गया तो जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है औरकिसी अप्रिय दुर्घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अविलंब वाहन को हटाकर यातायात सुचारु करने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की. 

इसे भी पढ़ें: सात साल के लंबे इंतजार के बाद विधवा को मिला न्याय, अदालत ने दिलाया मकान पर कब्जा

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन मामले की एफआईआर रद्द

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel