[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पटना बिहार को मोदी सरकार ने दिया 2900 करोड़ का तोहफा, जानिए कैसे खर्च होगा पैसा और क्या है 50-50 का फॉर्मूला?

बिहार को मोदी सरकार ने दिया 2900 करोड़ का तोहफा, जानिए कैसे खर्च होगा पैसा और क्या है 50-50 का फॉर्मूला?

0
बिहार को मोदी सरकार ने दिया 2900 करोड़ का तोहफा, जानिए कैसे खर्च होगा पैसा और क्या है 50-50 का फॉर्मूला?
पीएम मोदी और सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Urban Challenge Fund: बिहार के शहरों को स्मार्ट, सुंदर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने केंद्र सरकार के अर्बन चैलेंज फंड (UCF) मिशन में शामिल होने के लिए अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब बिहार के नगर निकाय सीधे केंद्र सरकार के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के साथ समझौता (MoU) कर सकेंगे. इससे शहरों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ेंगी, कमाई के नए साधन मिलेंगे और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

बिहार के खाते में आए 2900 करोड़

केंद्र सरकार ने देशभर के शहरों की सूरत बदलने के लिए अर्बन चैलेंज फंड के तहत 1 लाख करोड़ का बजट रखा है. इस भारी-भरकम बजट में से बिहार के हिस्से पूरे 2900 करोड़ रुपए आए हैं. इस फंड से शहरों में विकास के बड़े-बड़े काम किए जाएंगे.

इस योजना के तहत होने वाले कामों का पूरा पैसा सरकार अकेले नहीं देगी. इसके लिए एक खास फॉर्मूला तय किया गया है. किसी भी प्रोजेक्ट की कुल लागत का 25% हिस्सा केंद्र सरकार और 25% हिस्सा राज्य सरकार देगी.

कुल मिलाकर 50% रकम सरकार की तरफ से मिलेगी. बाकी बची हुई 50% रकम संबंधित नगर निकायों को खुद जुटानी होगी. इसके लिए वे लोन, बॉन्ड या अन्य वित्तीय रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोन दिलाने के लिए HUDCO बना पार्टनर

नगर निकायों को अपने हिस्से की 50% रकम जुटाने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए भारत सरकार ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) को जिम्मेदारी सौंपी है. हुडको इन प्रोजेक्ट्स के लिए नगर निकायों को आसानी से लोन देगा. इस मिशन में उन्हीं प्रोजेक्ट्स को पहले चुना जाएगा, जिनसे नगर निकायों को लंबे समय तक अच्छी कमाई हो सके. सरकार का मानना है कि इस कदम से बिहार के नगर निकाय आत्मनिर्भर बनेंगे और शहरों का टिकाऊ विकास होगा.

इसे भी पढ़ें: गया जी के 7 सीओ का तबादला, दो नए अंचल अधिकारियों की तैनाती, देखिए लिस्ट

Previous article नवगछिया में ताजिया जुलूस के दौरान तलवारबाजी में दो युवक घायल, मायागंज रेफर
Next article नोवामुंडी मेन रोड पर 5 दिन से खड़ा खराब हाईवा, जाम से लोग परेशान 
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel