भागीरथ महतो की रिपोर्ट
National Rugby Championship: आगामी 6 से 11 जुलाई 2026 तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित होने वाली जूनियर राष्ट्रीय रूग्बी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिले के दो अंडर-18 खिलाड़ियों का चयन झारखंड टीम में हुआ है. यह जिले और राज्य के लिए गर्व का विषय है.
चाईबासा के दो खिलाड़ियों का चयन
चयनित खिलाड़ियों में सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस स्कॉट बालिका विद्यालय चाईबासा की छात्रा लक्ष्मी सवैंया और संत जेवियर्स इंटर कॉलेज लुपुंगुटु चाईबासा का छात्र पुरूषोत्तम बारी शामिल हैं. छात्रा लक्ष्मी सवैंया मंझारी थाना क्षेत्र के चिटीमिटी गांव और पुरूषोत्तम बारी टोंटो थाना क्षेत्र के बामेबासा रतांगगोए गांव रहने वाला है.
दोनों खिलाड़ियों को एसोसिएशन ने दी बधाई
पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव नरेश हेस्सा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और अनुशासित खेल का परिणाम है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर झारखंड और पश्चिमी सिंहभूम का नाम रोशन करेंगे. पश्चिमी सिंहभूम रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है.
यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही
यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी
यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद
