[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार खगड़िया मानसी में दो बंद घरों से 11 लाख की चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच तेज

मानसी में दो बंद घरों से 11 लाख की चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच तेज

0
मानसी में दो बंद घरों से 11 लाख की चोरी, CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस की जांच तेज
मानसी में दो बंद घरों से 11 लाख की चोरी

Khagaria News: खगड़िया के मानसी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में चोरों ने बंद पड़े दो घरों में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. दोनों घटनाओं में करीब 11 लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है.

लगातार हुई इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं.

दिल्ली गए परिवार के घर से लाखों की चोरी

पीड़ित अशोक कुमार ने बताया कि वह पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर अपने पुत्र से मिलने दिल्ली गए थे.

इसी दौरान चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और करीब दो लाख रुपये नकद के अलावा लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए.

पड़ोसियों से सूचना मिलने के बाद जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला.

CCTV में कैद हुआ संदिग्ध का चेहरा

घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट दिखाई दिया.

पीड़ित ने मानसी थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.

दूसरे घर से भी लाखों की संपत्ति ले उड़े बदमाश

इसी रात चोरों ने प्रियेश कुमार उर्फ टिक्कू के बंद घर को भी निशाना बनाया.

बताया गया कि वहां से करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए. दोनों घरों में चोर पीछे की दीवार फांदकर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए.

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का सत्यापन किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया. विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की.

पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की गतिविधियों और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके.

पटना: बांकीपुर से प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, अंतिम फैसला 5 जुलाई को होगा.

Khagaria News: लगातार चोरी से लोगों में बढ़ा आक्रोश

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से मानसी के लोगों में नाराजगी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है.

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की.

पुलिस ने जांच तेज की

पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है.

पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होने के बाद मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

ये भी पढ़ें: कहीं आपकी खरीदी हुई पुरानी गाड़ी चोरी की तो नहीं? खरीदने से पहले जरूर करें ये काम, नहीं तो पड़ सकते हैं कानूनी लफड़े में

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel