धारदार हथियार से मार कर महिला की हत्या
बानो की घटना
By Prabhat Khabar News Desk |
September 20, 2024 9:19 PM
बानो.
बानो थाना के सेतासोया में गुरुवार की रात धारदार हथियार से मार कर प्रेमवती देवी की हत्या कर दी गयी. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि सेतासोया निवासी 45 वर्षीय प्रेमवती देवी की हत्या धारदार हधियार से मार कर की गयी है. ग्रामीणों को सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. बताया कि घटना के पीछे जमीन विवाद का मामला बताया है. घटना के समय महिला घर में अकेली थी. थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि महिला की हत्या में शामिल लोगों के बारे पता लगाया जा रहा है. जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा. पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच करते हुए आरोपियों पकड़ने का प्रयास कर रही है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 7:39 PM
June 30, 2026 10:09 AM
June 26, 2026 6:41 PM
June 25, 2026 11:10 AM
June 25, 2026 3:51 PM
June 25, 2026 4:07 PM
June 24, 2026 5:51 PM
June 22, 2026 7:47 PM
June 20, 2026 4:46 PM
June 19, 2026 4:09 PM
