कीटनाशक खाकर महिला ने दी जान

कीटनाशक खाकर महिला ने दी जान

By Prabhat Khabar News Desk | February 10, 2026 10:39 PM

सिमडेगा. सदर थाना के सरइपानी गांव में महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार सरइपानी निवासी कमला देवी अपनी मां के साथ सरइपानी में रहती थी. उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी. मंगलवार को उसने कहीं से जहरीली कीटनाशक लाकर खा लिया. जब उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब उसके परिजन उसे कोलेबिरा अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.

लकड़ी लदे दो वाहन जब्त

बानो. वन विभाग की टीम ने बानो-मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अवैध लकड़ी लदे टाटा मैजिक वाहन और एक ट्रैक्टर को जब्त किया. वन विभाग की गश्ती टीम ने संदेह के आधार पर प्लास्टिक से ढके एक टाटा मैजिक वाहन को रोका. वाहन रुकते चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया. जांच के दौरान वाहन से गम्हार लकड़ी के 25 पटरे और 27 बीम बरामद किये गये. इस क्रम में गुप्त सूचना पर लताकेल महतो टोली के समीप एक ट्रैक्टर से लगभग 50 पीस सेमल पटरा लदा हुआ पाया गया. वन विभाग की टीम ने दोनों वाहनों समेत लकड़ी को जब्त कर लिया. छापेमारी दल में वनपाल सुरेश टेटे, वनरक्षी मनीष डुंगडुंग तथा वनकर्मी लखिंद्र कुमार सिंह और दीपनारायण सिंह शामिल थे.