वाहन चेकिंग अभियान चलाया

प्रखंड के ओड़गा में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहनों के कागजात की जांच की गयी.

By Prabhat Khabar News Desk | June 19, 2020 4:39 AM

जलडेगा : प्रखंड के ओड़गा में पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहनों के कागजात की जांच की गयी. साथ ही मास्क व हेलमेट लगाने की हिदायत दी गयी. कागजात नहीं दिखाने वालों को वाहन थाना में जमा कराया गया.

ओपी प्रभारी देव कुमार दास ने कहा कि वाहन के कागजात अपने साथ रखें. साथ ही अनिवार्य रूप से मास्क तथा हेलमेट का उपयोग करें. मास्क व हेलमेट नहीं लगाने पर जुर्माना लगाया जायेगा. इस मौके पर एके तिवारी, संदीप कुमार सहित कई पुलिस के जवान उपस्थित थे.

posted by : Pritish Sahay