[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड सिमडेगा जलडेगा में दो कुएं से मिले दो शव

जलडेगा में दो कुएं से मिले दो शव

0
जलडेगा में दो कुएं से मिले दो शव

जलडेगा. प्रखंड में दो अलग-अलग स्थानों पर दो कुएं से दो शव मिलने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. पहली घटना उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पहानटोली के पीछे की है, जहां एक कुएं से लगभग 18 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. युवक काला-सफेद टी-शर्ट एवं काला हाफ पैंट पहने हुए था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर कब्जे में लिया और पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी. समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी. दूसरी घटना टंगिया पहानटोली की है, जहां 22 फरवरी से लापता बिरसा तोपनो (17 वर्ष), पिता सूकरू तोपनो का शव घर के पास स्थित कुएं से बरामद किया गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच में जुटी है.

आयुष ग्राम स्वास्थ्य शिविर का उठाया लाभ

बानो. प्रखंड के जराकेल गांव में जिला आयुष समिति के तत्वावधान में आयुष ग्राम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इसमें 115 लोगों का इलाज किया गया. शिविर में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुभद्रा कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं. संचालन बानो आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जावेद आलम ने किया. शिविर में जोड़ों के दर्द, घुटना दर्द, कमर दर्द, गठिया समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर दवा दी गयी. साथ ही ग्रामीणों के बीच औषधीय पौधों और बीजों का वितरण किया गया. चिकित्सकों ने संतुलित आहार, योग और प्राकृतिक चिकित्सा अपनाने की सलाह दी. बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel