पॉस्को एक्ट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
भेजे गये जेल
By Prabhat Khabar News Desk |
June 26, 2024 10:53 PM
सिमडेगा.
पॉस्को एक्ट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक आर्मी का जवान भी बताया जा रहा है. पॉस्को एक्ट के मामले में थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद उक्त मामले में जांच पड़ताल के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार किये गये दोनों आरोपी के नाम शशि डुंगडुंग करंगागुड़ी निवासी व अभय कुजूर नानेसेरा निवासी है. यह जानकारी प्रेस काॅन्फ्रेंस कर एसडीपीओ पवन कुमार ने दी. श्री कुमार ने बताया कि पॉस्को एक्ट के मामले में साक्ष्य और डीएनए के आधार पर आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास किया जायेगा. एसडीपीओ पवन कुमार ने दोनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इधर पकड़े गये आरोपियों के विरुद्ध धारा 376 तथा कांड को छुपाने के मामले में धारा 21 लगायी गयी है....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 7:39 PM
June 30, 2026 10:09 AM
June 26, 2026 6:41 PM
June 25, 2026 11:10 AM
June 25, 2026 3:51 PM
June 25, 2026 4:07 PM
June 24, 2026 5:51 PM
June 22, 2026 7:47 PM
June 20, 2026 4:46 PM
June 19, 2026 4:09 PM
