आइडीए इंपैक्ट सर्वे को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

आइडीए इंपैक्ट सर्वे को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

By Prabhat Khabar News Desk | April 6, 2026 10:12 PM

सिमडेगा. सदर अस्पताल के सभागार में सोमवार को आइडीए इंपैक्ट सर्वे को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ श्याम सुंदर सामद ने की. मौके पर राज्य स्तरीय टीम ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण में जलडेगा, बानो, सिमडेगा शहरी क्षेत्र, ठेठईटांगर, कुरडेगा एवं बोलबा प्रखंडों से आये एमपीडब्ल्यू, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रयोगशाला तकनीशियन, एमओआइसी तथा एमटीएस ने भाग लिया. राज्य स्तरीय टीम ने प्रतिभागियों को आइडीए इंपैक्ट सर्वे के उद्देश्य, सर्वे की प्रक्रिया और क्षेत्र में इसके प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी. प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि सर्वे के तहत फाइलेरिया की जांच एफटीएस किट के माध्यम से की जायेगी, जिसका परिणाम मात्र 10 मिनट में प्राप्त हो जायेगा. यह जांच विशेष रूप से 20 वर्ष से अधिक आयु के लोगों पर केंद्रित होगी. साथ ही सही आंकड़ा संग्रहण, नमूना चयन और समय पर प्रतिवेदन के महत्व पर जोर दिया गया, ताकि सर्वे के परिणाम सटीक और प्रभावी हो सकें. कार्यक्रम में जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार, एफएलए, डब्ल्यूएचओ तथा पीरामल संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे.

कार्यक्रम की सफलता पर जताया आभार

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर प्रखंड मैदान में पांच अप्रैल को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन की सफलता को लेकर सम्मेलन के संरक्षक कृष्णा बड़ाइक, संयोजक प्रसन्न सिन्हा, विहिप अध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार दुबे, विहिप जिला महामंत्री सुबोध महतो ने प्रखंड की विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए आभार जताया है. कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के चंदेश्वर मेहर, जयप्रकाश गुप्ता, सन्नी ठाकुर, राहुल श्रीवास्तव, मंटू महतो, जगन्नाथ भोगता,अमन कुमार, विकास ठाकुर, पंकज पांडेय, बसंत प्रधान, श्रावण सेनापति, तुलसा नायक, सरोज सिंह, हीरा मेहर, अघनू बड़ाइक, ओम दास, अरुण कुमार, कुलदीप प्रसाद, अमर शाह, मोती मेहर, बबलू मेहर, मनीष महतो, हरचंद मांझी, नरेंद्र बड़ाइक आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.