दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत
केरसई थाना के कोंजोबा डीपाटोली मोड़ के पास हुआ हादसा
By Prabhat Khabar News Desk |
September 11, 2024 9:50 PM
केरसई थाना के कोंजोबा डीपाटोली मोड़ के पास हुआ हादसा
कुरडेग.
केरसई थाना के कोंजोबा डीपाटोली मोड़ के पास बुधवार को दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कोनजोबा निवासी अनीश केरकेट्टा व अभिषेक बाइक से किनकेल की तरफ जा रहे थे. इस क्रम में विपरीत दिशा से बाइक से आ रहे भंडारटोली निवासी अजय केरकेट्टा से डीपाटोली मोड़ के पास दो बाइक की भिड़ंत हो गयी. घटना में अभिषेक टेटे की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि अनीश केरकेट्टा व अजय केरकेट्टा गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना मिलते ही केरसई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर कर दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर, सदर अस्पताल में इलाज के दौरा अजय केरकेट्टा व अनीश की भी मौत हो गयी....
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 7:39 PM
June 30, 2026 10:09 AM
June 26, 2026 6:41 PM
June 25, 2026 11:10 AM
June 25, 2026 3:51 PM
June 25, 2026 4:07 PM
June 24, 2026 5:51 PM
June 22, 2026 7:47 PM
June 20, 2026 4:46 PM
June 19, 2026 4:09 PM
